Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 16 करोड़ 70 लाख की लागत से अयोध्या में बनेगा एक और सर्किट हाउस

बमबम यादव

Tue, Dec 3, 2024
16 करोड़ 70 लाख की लागत से अयोध्या में बनेगा एक और सर्किट हाउस कौशल्या घाट के पास 25 सौ 20 स्क्वायर मीटर में बनकर तैयार होगा सर्किट हाउस आधुनिक सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस में होंगे 30 कमरे अयोध्या। रामनगरी में एक और सर्किट हाउस बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिये कौशल्या घाट के पास भूमि चिह्नित कर ली गई है। कुल 25 सौ 20 स्क्वायर मीटर में निर्माण प्रस्तावित किया गया है। देश विदेश से आने वाले वीआईपी के रुकने के लिए अभी यहां सिविल लाइन्स में बस अड्डे के निकट एक सर्किट हाउस का संचालन किया जा रहा है। भविष्य में वीआईपी की आमद को देखते हुए एक और सर्किट हाउस को बनाने का निर्णय लिया गया है। सर्किट हाउस में सिर्फ शासन-प्रशासन के ही लोग रुकते हैं। इसलिए इसे मौजूद सर्किट हाउस से भव्य बनाया जाएगा। राम मंदिर मॉडल की तर्ज से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जी प्लस 3 की बिल्डिंग होगी। इसमें 30 कमरे होंगे, प्लस में जिसमें दो वीआईपी रूम शामिल रहेगा। मॉड्यूलर किचन, डाइनिग हॉल, वॉल लाइटिंग, पार्किंग सुविधा और लग्जरी बाथरूम बनाये जाएंगे। लोक निर्माण विभाग सीडी-2 के अधिशाषी अभियंता उमेश चंद्र ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का सारा काम लगभग हो गया है। मीजरमेंट करा लिया गया है। 16 करोड़ 70 लाख की लागत से सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। शासन से धन की स्वीकृति अभी बाकी है। आदेश आते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें