: विश्व शांति जगत कल्याण के लिए 15वां श्रीराम महायज्ञ रविवार से
बमबम यादव
Sat, Mar 29, 2025
विश्व शांति जगत कल्याण के लिए 15वां श्रीराम महायज्ञ रविवार से
श्री राम मंदिर निर्माण संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ था श्री राम महायज्ञ : महंत परशुराम दास
श्रीराम महायज्ञ के साथ सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की होगी अमृत वर्षा
अखंड दुर्गा सप्तशती पाठ, श्री राम नाम संकीर्तन और श्री रामचरितमानस का पाठ होगा आकर्षक का केंद्र
अयोध्या। परम तपस्वी अमरकंटक के तपोनिष्ठा संत कायाकल्पी बर्फानी दादा महाराज के आदेश से भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर श्री राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं और शीघ्र मंदिर निर्माण संकल्प के साथ 2010 में प्रारंभ श्रीराम महायज्ञ, अखंड दुर्गा सप्तशती पाठ, श्री राम नाम संकीर्तन एवं श्री रामचरितमानस अखण्ड पाठ का 15 वां महायज्ञ महोत्सव 30 मार्च से। अखिल भारतीय पंच तेरह भाई त्यागी खालसा ख़ाक चौक और सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान किला पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास महाराज के संयोजन में और हनुमान जी महाराज की अध्यक्षता में सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान किला धर्म पाथ बाईपास अयोध्या धाम में 30 मार्च से प्रारंभ होगा जो 7 अप्रैल को बृहद भंडारे के साथ समाप्त होगा। 15 वें वर्ष में श्रीराम महायज्ञ के साथ सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की भी अमृत वर्षा होगी।
श्री राम महायज्ञ के संयोजक महंत परशुराम दास महाराज ने बताया कि 2019 के पहले मंदिर-निर्माण संतों का आंदोलन चल रहा था और मंदिर निर्माण के लिए श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ जो मंदिर निर्माण के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है, कोरोना कल में भी परिसर के अंदर अनुष्ठान किया गया था। मंदिर निर्माण बाद पूरे विश्व में राम राज्य स्थित हो यह संकल्प बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि रामराज्य का मतलब विश्व में शांति, एक देश के नागरिक दूसरे देश के नागरिक के साथ प्रेम व्यवहार करें और सभी लोग शाश्वत सनातन धर्म का पालन करें इसी उद्देश्य से भगवान के जन्मोत्सव पर श्री राम महायज्ञ अखंड दुर्गा सप्तशती पाठ, श्री राम नाम संकीर्तन और श्री रामचरितमानस का पाठ किया जाता हैं। इस वर्ष यज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथा भी होगी, जिसका शुभांरभ 30 मार्च को वैदिक विद्वानों द्वारा किया जाएगा, 6 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी, 7 अप्रैल को वृहद भंडारे के साथ समापन होगा और प्रत्येक दिन शाम को संतों का सम्मान भी किया जाएगा। रामजी भाई पाल मुंबई, अमर सिंह अयोध्या, राजमणि सिंह अयोध्या, डॉ एमपी यादव के साथ सैकड़ो शिष्य परिवार श्री राम महायज्ञ में सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन