Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमानगढ़ी में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ शुभारंभ

बमबम यादव

Thu, Jan 25, 2024

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के पावन सानिध्य में हनुमानगढ़ी में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ शुभारंभ

51 ब्राह्मणों द्वारा होगा हनुमान चालीसा पाठ, कार्यक्रम की अध्यक्षता संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज कर रहें

अयोध्या। भव्य, दिव्य, नूतन मंदिर में श्रीरामलला सरकार के विराजमान हाेने की खुशी में इस समय देश ही नही अपितु पूरे विश्व में उत्सव मनाया जा रहा है। रामभक्त अपने-अपने तरीके से उत्सव-महाेत्सव मना रहे हैं। इसी कड़ी में धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के पावन सानिध्य में भी गुरूवार को हनुमानगढ़ी में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी मंदिर में विराजमान बजरंगबली का पूजन-अर्चन, भाेग, आरती की। उसके बाद 51 ब्राह्मणों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महाराज ने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर यह आयोजन शुरू हुआ है। जाे 2 फरवरी तक चलेगा। इस दाैरान कुल सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा। कुछ ब्राह्मण हनुमानगढ़ी मंदिर में और कुछ हनुमानगढ़ी इमली बगिया में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक महंत रामदास महाराज ने कहा कि 25 जनवरी से शुरू हाेकर 2 फरवरी अर्थात नाै दिनाें तक सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ हाेगा, जिसके मुख्य यजमान हरियाणा के बलवान जी हैं। 51 ब्राह्मण सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। जाे अखंड चलता रहेगा। पाठ का समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक है। उसके बाद बजरंगबली की आरती की जायेगी। अगले दिन फिर इसी समय पर हनुमान चालीसा पाठ शुरू हाेगा और आरती हाेगी। ऐसा क्रम 2 फरवरी तक चलता रहेगा। इस माैके हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज के शिष्य व हनुमत संस्कृत विद्यालय प्राचार्य  डॉ. महेश दास, महंत रामशंकर दास, पहलवान राजेश दास, हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, फ्रांस से तुलसी देवी दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, पहलवान मनीराम दास आदि नागातीत माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें