: सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन,संतों का हुआ अभिनन्दन
बमबम यादव
Mon, Feb 5, 2024
धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के पावन सानिध्य में हनुमानगढ़ी में चल रहें सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ भंडारा
संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज के साथ संतों का हुआ अभिनन्दन
अयोध्या। भव्य, दिव्य, नूतन मंदिर में श्रीरामलला सरकार के विराजमान हाेने की खुशी में इस समय देश ही नही अपितु पूरे विश्व में उत्सव मनाया जा रहा है। रामभक्त अपने-अपने तरीके से उत्सव-महाेत्सव मना रहे हैं। इसी कड़ी में धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के पावन सानिध्य में हनुमानगढ़ी में चल रहें सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का समापन रविवार को वृहद भंडारे के साथ हुआ। साथ ही हनुमानगढ़ी मंदिर में विराजमान बजरंगबली का पूजन-अर्चन, भाेग, आरती भी हुई। कार्यक्रम के समापन में गुरुकुल के वेदपाठी समेत सौकड़ों बटुकों व संतों का वृहद भंडारा हुआ।इस धार्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महाराज ने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर यह आयोजन हुआ है। जिसका समापन आज हुआ। इस दाैरान कुल सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 101 ब्राह्मण हनुमानगढ़ी की इमली बगिया में हनुमान चालीसा का पाठ किये है। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक महंत रामदास महाराज ने कहा कि यह अनुष्ठान 25 जनवरी से शुरू हुआ था जिसका समापन आज 4 फरवरी को हुआ।अनुष्ठान में सवा लाख से अधिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिसके मुख्य यजमान हरियाणा के बलवान जी रहे। कार्यक्रम के आयोजक महंत रामदास व यजमान बलवान जी कार्यक्रम के समापन पर धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज का आशीर्वाद लिये। संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास महाराज का अभिनन्दन हुआ। इस माैके हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज के शिष्य व हनुमत संस्कृत विद्यालय प्राचार्य डॉ. महेश दास, महंत रामशंकर दास, पहलवान राजेश दास, हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, फ्रांस से तुलसी देवी दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, पहलवान मनीराम दास, विराट दास, शिवम श्रीवास्तव आदि नागातीत माैजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन