Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हरिओम ने आर्थिक मदद कर निभाई कन्यादान की रस्म

बमबम यादव

Wed, Feb 16, 2022

बिन पिता के किसी भी बेटी के लिये    हमेशा मदद करने का दिया आश्वासन

पूर्व में भी दर्जनों लड़कियों की शादी में कर चुके हैं आर्थिक मदद

सोहावल अयोध्या। ज़िले भर में अपनी समाजसेवा से एक अलग बनाने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति हरिओम तिवारी ने तीन बेटियों की शादी में मदद कर कन्यादान  बखूबी रस्म निभाई है। जिला सुल्तानपुर के बघराजपुर गाँव निवासी संजय मिश्रा,अमानीगंज के खंडासा थाने में पुलिसकर्मियों के लिये खाना बनाने वाले व्यक्ति की पुत्री तथा रुदौली निवासी अजय तिवारी की बहन की शादी की सूचना हरिओम को  फ़ोन के माध्यम से प्राप्त हुई थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण तीनों व्यक्तियों की यथासम्भव मदद कर समाज के नाम एक अच्छा संदेश देने का काम किया है। वो कहते हैं कि यदि ईश्वर ने हमें इस लायक बनाया है तो मैं किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने में क्यों पीछे हटूं। उन्होंने अन्य सामर्थ्य लोगों से भी जरूरतमंद तथा ग़रीब व्यक्तियों की मदद करने की अपील की है। ज्ञात हो कि खंडासा थाने में काम करने वाले व्यक्ति की मदद करने पर हरिओम की मदद थाना प्रभारी तथा उनका पूरा स्टाफ़ भी कर रहा है। हरिओम ने कहा कि आगे भी जिस किसी भी बेटी के सर से पिता का साया उठ गया है, उसके मदद के लिये विशेष रूप से आगे रहूंगा। ज्ञात हो कि हरिओम इससे पूर्व में भी दर्जनों लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद कर चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें