Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: स्वामी नारायण मंदिर में गणपति बप्पा मोरिया की मची धूम

बमबम यादव

Thu, Sep 1, 2022

रामनगरी के स्वामी नारायण मंदिर में गणेश उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, हुई महाआरती

नर नारायण देव गादीपति आचार्य मोटा महाराज ने मानवता व अध्यात्म का संदेश देने वाले स्वामी नारायण सम्प्रदाय के बारे में लोगो को रुबरु कराया: अखिलेश्वर शास्त्री

अयोध्या। बुधवार से रामनगरी गणेशोत्सव में मगन हो गई। भगवान राम की नगरी में पार्वती पुत्र गणेश के जन्मोत्सव का श्रीगणेश हुआ। रामनगरी में स्वामी नारायण संप्रदाय के आद्य संस्थापक घनश्याम महाराज की बाल्य स्थली स्वामीनारायण मंदिर रायगंज में प्रथमेश विराजमान हुए तो गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ पूजन आरंभ हो गया। बाल गणेश की प्राकट्य की बेला पर पूजन-स्तवन और शत-शत नमन करते भक्तों का मन भक्ति में रमा रहा। गणपति बप्पा दरबार में भक्तों ने शीश झुकाया। मंदिर के महंत अखिलेश्वर दास शास्त्री के अध्यक्षता में भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार, पूजन एवं आरती के विधान संपादित किए गए। मंदिर के महंत शास्त्री अखिलेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि यह महोत्सव जल झूलनी एकादशी तक चलेगा। जल झूलनी एकादशी को मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो भगवान गणेश जी की पालकी व विराजमान ठाकुर जी की पालकी के साथ निकलेगी। मां सरयू नदी पर भगवान को नौका विहार कराके प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद भगवान गणेश जी का विसर्जन होगा। इसके बाद  विराजमान ठाकुरजी की पालकी पुनः मंदिर वापस आएगी।

 ज्ञातव्य हो स्वामी नारायण सम्प्रदाय का स्वर्णिम इतिहास बिना नर नारायण देव गादीपति आचार्य मोटा महाराज तेजेन्द्र प्रसाद के बिना सम्भव ही नही है। महाराज तेजेन्द्र प्रसाद जी ने स्वामी नारायण सम्प्रदाय का डंका न सिर्फ भारत अपितु पूरी दुनिया में बजाया है। मानवता व अध्यात्म का संदेश देने वाले स्वामी नारायण सम्प्रदाय के बारे में लोगो को रुबरु कराया। गुजरात के गलियों गलियो में घर घर जाकर भगवान स्वामी नारायण जी की महिमा का गुणगान कर लोगो को सम्प्रदाय से जोड़ा। आज वर्तमान में उनके बेटे नर नारायण देव गादीपति आचार्य कौशलेन्द्र प्रसाद महाराज उनकी विरासत को समेटे हुए सम्प्रदाय को आगे बढ़ा रहे है। अयोध्या के समीप गोंडा की अलख गुजरात तक पहुंच कर पूरी दुनिया को मानवता व अध्यात्म का संदेश देने वाले स्वामी नारायण सम्प्रदाय के आराध्यदेव बाल स्वरूप घनश्याम प्रभु की जन्मस्थली छपिया से 60 किलोमीटर दूर रामनगरी अयोध्या में नूतन भव्य भवन का निर्माण है जो स्वामी नारायण मंदिर रायगंज के नाम से सुप्रसिद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें