: सांसद बृजभूषण शरण सिंह की आवाज देश की आवाज है: श्रीमहंत ज्ञानदास
बमबम यादव
Fri, May 13, 2022
भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार और सांसद लल्लू सिंह पर बृजभूषण सिंह ने किया कटाक्ष, कहा सब कलाकार है न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेंगी...
बगैर माफी मांगे अयोध्या तो दूर उत्तर प्रदेश में भी नहीं कदम रख पाएंगे राज ठाकरे: बृजभूषण शरण
चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास ने दिया नारा, कहा राज ठाकरे माफी मांगों अगर अयोध्या आना है
राज ठाकरे के विरोध की मुहिम को धार देने पहुंचे अयोध्या सांसद बृजभूषण शरण सिंह, किया ये बड़ा एलान
अयोध्या। अयोध्या में राज ठाकरे के विरोध की मुहिम को धार देने कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह संतों से मुलाकात करने लगातार दो दिन से अयोध्या पहुंचे रहें है। सांसद ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे के विरोध में संतों के सहयोग का आवाहन किया और अयोध्या के सभी प्रमुख पीठ के संतो से मुलाकात की। बृजभूषण शरण सिंह हनुमानगढ़ी पहुंच हनुमानजी का दर्शन पूजन कर श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वही पर इकबाल अंसारी से भी मुलाकात की। श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया और राज ठाकरे के अयोध्या आगमन के विरोध के बारे में भी जानकारी दी।
अयोध्या के संतों का भी बृजभूषण शरण सिंह को समर्थन मिल रहा है. सांसद ने यह दावा किया कि अगर राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने में शर्म आ रही है तो वे अयोध्या के प्रमुख संत महंतों से माफी मांग लें और अगर संत समाज ने माफ कर दिया तो मैं उन्हें छोड़ दूंगा।


श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह की आवाज देश की आवाज है। उत्तर भारतीय के सम्मान में आज बृजभूषण शरण सिंह मैदान में है। आज अयोध्या ही नही पूरे देश का संत समाज व आम नागरिक सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ खड़े है। राज ठाकरे एक घमड़ी व्यक्ति है। देश हित राज ठाकरे को माफी मांगनी चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह सूर्यवंशी ये भगवान राम के वंशज है श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज संत समाज के अगुवा है। राज ठाकरे को माफी मांग कर अयोध्या आये और सरयू में स्नान करें। इसके पहले सांसद बृजभूषण शरण सिंह दशरथ गद्दी चौबृजी मंदिर पहुंचे जहां भगवान का दर्शन पूजन किये। इसके बाद चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास महाराज व पुजारी राजकुमार दास का आशीर्वाद लिये। महंत बृजमोहन दास महाराज ने इस ऐतिहासिक मुहिम में एक जोरदार नारा दिये राज ठाकरे माफी मांगों अगर अयोध्या आना है तो। नारे को सुन सांसद बृजभूषण शरण सिंह बहुत खुश हुए और कहे महंत बृजमोहन बाबा का आशीर्वाद मिल गया अब जीत उत्तर भारतीय की जरूर होगी। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार और सांसद लल्लू सिंह को बृजभूषण सिंह ने कहा सब कलाकार है न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेंगी, दोनो हमारे बड़े भाई है सब जानते है। राज ठाकरे के अयोध्या आगमन को लेकर लगातार विरोध कर रहे सांसद बृजभूषण शरण। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा शरद पंवार ने भी हमारे समर्थन मे कहा है कि यह मांग जायज है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा बगैर माफी मांगे अयोध्या तो दूर उत्तर प्रदेश में भी नहीं कदम रख पाएंगे राज ठाकरे। कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई। एक ही रास्ता है, उत्तर भारतीयों से माफी मांगो, नहीं मांग सकते हो तो संतो से माफी मांगो।अगर उनसे भी माफी नहीं मांग सकते हो अगर मोदी जी के करीब जाना चाहते हो तो मोदी जी से ही माफी मांग लो। माफी मांग लेंगे से सब कुछ खत्म हो जाएगा। अगर संत क्षमा कर देते हैं तो हम भी उनको माफ कर देंगे। वे संत समाज को साक्षी मानकर माफी मांग लें उसी दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा। इस मौके पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, महंत रामप्रसाद दास, महंत बलराम दास, महंत इन्द्रदेव पहलवान, पुजारी हेमंत दास, अंकित दास, अभिषेक दास, अभय दास, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत महंत व आमजन मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन