Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संतों ने पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए किया अनुष्ठान

बमबम यादव

Sat, Sep 17, 2022

पीएम मोदी के 72 वें जन्मदिन पर रामनगरी के हनुमानगढ़ी पर गद्दीनशीन के शिष्य संत मामा दास के अगुवाई में लगा विशेष भोग, हुआ धार्मिक अनुष्ठान

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वां जन्मदिन पूरे देश में मन जा रहा है। हर कोई प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है तो वही आधुनिक युग की तरह केक काटकर भी बधाई दी जा रही है। वही राम नगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पर भी उनके दीर्घायु की कामना के लिए की गई। कही हवन पूजन तो कही दीर्घायु के भगवान से किया गया मन्नत।
भगवान श्री राम की नगरी के हनुमानगढ़ी के नागा साधु राजू दास ने आज सुबह से ही हनुमानगढ़ी पर धार्मिक अनुष्ठान किये जिसमें सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु और सफलता के लिए हनुमानगढ़ी की यज्ञशाला हनुमत यज्ञशाला में यज्ञ कर डाली गई आहुतियां। 5 वैदिक ब्राह्मणों की मौजूदगी में यज्ञ को संपन्न कराया गया। तो वही हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के कृपापात्र शिष्य मामा दास के संयोजन में हनुमान जी का विशेष श्रृंगार कर भगवान को भोग लगाया गया।
हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के कृपापात्र शिष्य मामा दास के साथ संतों के समक्ष प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष में हनुमान जी महाराज के प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा है कि नरेंद्र मोदी शतायु हो दीर्घायु हो सनातन धर्म और अखंड भारत की मनोकामना पूर्ण होती रहे पूरे विश्व पर हिंदुस्तान की छाप रहे जिस प्रकार से सनातन धर्म संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें