Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री लालसाहब दरबार के पूर्वाचार्यों को संतों ने किया नमन

बमबम यादव

Tue, Nov 22, 2022

मंदिर में श्रद्धांजलि सभा व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, आये हुए अतिथियों का स्वागत महन्त रामनरेश शरण ने किया

अयोध्या। कनक भवन परिसर स्थित प्रसिद्ध पीठ श्री लालसाहब दरबार के पूर्वाचार्य महंत  महंत जानकी जीवन शरण जी महराज की 24 वीं पुण्यतिथि पर मंहत श्रीरामकृपाल शरण जी महराज, मंहत श्री जानकी शरण जी महराज की द्वितीय पुण्यतिथि पर संतो महंतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शिद्दत से याद किए। इस अवसर पर  मन्दिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयाेजन हुआ, जिसमें अयाेध्यानगरी के सन्त-धर्माचार्याें ने साकेतवासी महन्ताें के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही साथ उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इस माैके पर लालसाहब दरबार के वर्तमान महन्त रामनरेश शरण महराज ने कहा कि पूर्वाचार्य महन्ताें का रामनगरी में अपना एक विशिष्ट स्थान था। सभी लोग उनका आदरपूर्वक सम्मान करते रहे हैं। विद्वता में उनकाे महारथ हासिल था। वह भजनानंदी संत रहे, हमेशा भजन-साधना में तल्लीन रहा करते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में मन्दिर सर्वांगीण विकास किया। यहां पर गाै, सन्त, विद्यार्थी व आगन्तुकाें की सेवा प्रारम्भ से ही हाेते हुए चली आ रही। मैं अपने पूर्वाचार्याें की कही बाताें और बतलाए हुए मार्ग का बराबर अनुसरण कर रहा हूं।पुण्यतिथि पर विशाल भण्डारा प्रस्तावित रहा, जिसमें हजाराें की संख्या में सन्त-धर्माचार्याें व भक्तगणाें ने प्रसाद पाया और श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सन्त-धर्माचार्याें का श्रीं महराज जी ने स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद मन्दिर के महन्त रामनरेश दास, महन्त रामकुमार, महन्त उद्धव शरण, महन्त ज्ञानदास महाराज के शिष्य हेमन्त दास, नागा राम लखन दास,महन्त गिरीश दास, महन्त राजबहादुर शरण, श्रीरामाश्रम  महन्त जयराम दास, महन्त रामेश्वर दास, राष्ट्रीय पहलवान केशव दास, महन्त सच्चिदानंद दास, महन्त उत्तम दास त्यागी, संत नारायण दास, संतदास आदि सन्त-महन्त व भक्तगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें