Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री रामशरण दास महाराज का 47वां नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह हुआ शुरु

बमबम यादव

Sat, Oct 29, 2022

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी को मां सरयू महारानी का होगा चुनरी महोत्सव

6 नवंबर को ठाकुर जी समेत पूरे मंदिर को फूल बंगले से सजाया जाएगा, भगवान को लगेगा छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग 

अयोध्या। श्री राम नगरी में अनंत विभूषित श्री रामशरण दास महाराज के 47 वां नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ श्रीरामकथा से हो गया है। यह महोत्सव श्री बड़ा भक्तमाल जी की छावनी के श्री महंत कौशल किशोर दास महाराज के पावन सानिध्य में रहा है। कार्यक्रम के संयोजक बड़ा भक्तमाल के उत्तराधिकारी महंत अवधेश कुमार दास महाराज ने बताया कि 5 नवंबर शनिवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को प्रातः 10 मां सरयू महारानी का चुनरी महोत्सव होगा। जिसमें देश के कोने कोने से हजारों संत महंत एवं श्रद्धालु गण होंगे शामिल। उन्होंने बताया कि  सदगुरुदेव भगवान रामशरण दास महाराज का वार्षिक भंडारा 6 नवंबर को होगा जिस के उपलक्ष्य में गत वर्षो की भांति नौ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 29 अक्टूबर को भव्य श्री राम कथा से शुभारंभ हो गया जो 6 नवंबर कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तक चलेगा। महंत अवधेश कुमार दास ने बताया की 6 नवंबर को ठाकुर जी के साथ पूरे मंदिर परिसर को फूल बंगले से सजाया जाएगा और भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा और 7 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वृंदावन धाम से पधारे मानस सम्राट श्री घनश्याम दास महाराज महात्यागी के श्री मुख से श्री राम कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए लोग।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें