Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीमद् भागवत कथा मुक्तिदायिनी है: आचार्य स्वामी हरितीर्थ

बमबम यादव

Sat, Dec 18, 2021

श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा यज्ञ श्री गुरु महाराज की कृपा से हर वर्ष दिसंबर में तीर्थों में होता है:ज्ञान हरि महाराज

शोभायात्रा में शामिल संत साधक
शोभायात्रा में शामिल संत साधक

वृदांवन चित्रकूट नैमिषारण्य बद्रीनाथ व हरिद्वार के बाद इस बार रामनगरी में हो रहा भव्य आयोजन

अयोध्या। वैष्णो सनातन नगरी अयोध्या के बाईपास स्थित सूर्या पैलेस में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए मूल जगतगुरु आचार्य डा स्वामी हरितीर्थ हरिदास जी महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण सभी ग्रंथों का सार है। भागवत पुराण को मुक्ति ग्रंथ कहा गया है। इसकी कथा सुनना और सुनाना दोनों ही मुक्तिदायिनी हैं और आत्मा को मुक्ति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी तीसरे व्यक्ति को कथा सुनने के लिए प्रेरित करता है तो पहले व्यक्ति को इस बात का भी पूरा फल मिलता है। उन्होंने कहा कि गुरु वशिष्ट व महर्षि विश्वामित्र के प्रसंग के माध्यम से श्रोताओं को बताया कि कथा सुनने का फल सभी पुण्यों, तपस्या व सभी तीर्थों की यात्रा के फल से भी कहीं बढ़कर है। भागवत कथा का आयोजन करने तथा सुनने के अनेक लाभ हैं। इसे आयोजित कराने तथा सुनने वाले व्यक्तियों-परिवारों के पितरों को शांति और मुक्ति मिलती है।
कथा शुभारंभ के पहले आचार्य ज्ञानहरि जी महाराज के संयोजन में वृंदावन परवल से पधारे भक्तों द्वारा मां सरयू के तट से कलश यात्रा निकाली गई और कलश यात्रा के समापन के बाद व्यासपीठ का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने गुरु महाराज की आरती उतारी। ज्ञान हरि महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा यज्ञ श्री गुरु महाराज की कृपा से दिसंबर माह में भक्तों के साथ सभी तीर्थ स्थल में कथा की जा रही है। इस बार अयोध्या में यह कथा 18 से 24 दिसंबर तक दिन में 2 से 5 तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वृदांवन चित्रकूट नैमिषारण्य बद्रीनाथ हरिद्वार में भी दिसंबर माह में कथा का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें