Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीअवध बिहारी कुंज का 16 वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बमबम यादव

Sat, Jun 4, 2022

ब्रह्म मुहूर्त में ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक कर नवीन वस्त्र धारण करा सुगंधित पुष्प मालाओं से किया गया आच्छादित

अयोध्या। अयोध्या के बेगमपुरा मुहल्ले में स्थित श्रीअवध बिहारी कुंज के पीठाधीश्वर महंत गणेश दास जी महाराज के सानिध्य में ठाकुर जी का 16 वां पाटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 3 दिनों से चल रहे पाटो उत्सव महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया नवीन वस्त्र धारण कराया गया सुगंधित पुष्प मालाओं से आच्छादित किया गया। वैदिक विद्वानों द्वारा स्वस्तिवाचन करके भगवान को नाना प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया और प्रसाद को सभी संतो महंतों एवं शिष्य गणों में वितरण किया गया।

 अवध बिहारी कुंज के पीठाधीश्वर महंत गणेश दास जी महाराज ने बताया कि ठाकुर जी का पाटोत्सव गुरुदेव भगवान के सानिध्य में प्रतिवर्ष निरंतर मनाया जा रहा था लेकिन इस बार गुरुजी की भाव मई उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और निरंतर हर वर्ष मनाया जाएगा।पाटोत्सव महोत्सव में हनुमानगढ़ी के महंत मुरली दास महंत केदार दास जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण महंत रामशरण रामायणी  महामंडलेश्वर गिरीश दास बेतिया बिहार के महंत कामता दास सहित अयोध्या के सैकड़ों संत महंत पाटोत्सव में सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें