Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रावण कुंज की महंत बनी साध्वी रामेश्वरी शरण, साधु संतों ने कंठी चद्दर दिया

बमबम यादव

Tue, Nov 8, 2022

रामेश्वरी शरण ही मंदिर की महंत हैं, मैंने अपना सारा कार्यभार उन्हें साैंप दिया: महंत रामरूप शरण

महंत पद की गरिमा हमेशा अक्षुण्ण बनाए रखूंगी, पद पर कभी आंच नही आने देंगी: रामेश्वरी शरण

अयाेध्या। रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ श्रावण कुंज, वासुदेवघाट का नया महंत साध्वी रामेश्वरी शरण काे बनाया गया। साेमवार काे मंदिर प्रांगण में एक महंताई समाराेह आयाेजित हुआ। समाराेह में अयाेध्यानगरी के विशिष्ट संत-महंत व धर्माचार्यों ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर तिलक देकर महंती की मान्यता प्रदान किया। आश्रम के महंत रामरूप शरण ने कहा कि उन्हें मंदिर की देखरेख और व्यवस्था चलाने के लिए याेग्य महंत की आवश्यकता थी। मठ के नये महंत पद पर उन्होंने अपनी शिष्या साध्वी रामेश्वरी शरण की ताजपाेशी किया है। अब वही ठाकुरजी की सेवा एवं आश्रम की व्यवस्था संभालेंगी। आज से रामेश्वरी शरण ही मंदिर की महंत हैं। मैंने अपना सारा कार्यभार उन्हें साैंप दिया है। नवनियुक्त महंत रामेश्वरी शरण ने कहा कि महिलाओं काे कभी कम नही आंकना चाहिए। आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नही हैं। वह हर एक क्षेत्रों में आगे हैं। पुरूषाें के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्हें महंत पद की बागडाेर साैंपी गई है। उस पर वह खरा उतरेंगी। आश्रम का सर्वांगीण विकास कर उसे नित्य नई ऊंचाइयाें पर पहुंचायेंगी। महंत पद की गरिमा हमेशा अक्षुण्ण बनाए रखेंगी। उस पद पर कभी आंच नही आने देंगी। सदैव पद-प्रतिष्ठा की गरिमा बनाकर चलेंगी। महंताई समाराेह में हनुमानबाग श्रीमहंत जगदीश दास, तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य, विश्वविराट मंदिर के महामंडलेश्वर सिद्ध बाबा नरसिंह दास, मानस भवन महंत अर्जुन दास, हनुमानगढ़ी गद्दीनशीन के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश दास, महंत रामचरण दास, महंत नंदराम दास, गद्दीनशीन के शिष्य मामा दास, महंत पवन कुमार शास्त्री, महंत रामनरेश शरण लाल साहब दरबार, महंत राजूदास, नागा कृष्ण कुमार दास, महंत मुकेश दास, उपेंद्र दास, आनंद दास, पहलवान मनीराम दास, रमेश दास, महंत धर्मदास उदासीन आश्रम, महंत सीताराम दास, महंत अवधराम शुक्ला आदि संत-महंत उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें