Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रम न्यायालय में पांच मुकदमों का हुआ निस्तारण

बमबम यादव

Sat, Mar 12, 2022

ममता सिंह को दिलाई गई 8 लाख 37 हजार रूपये की धनराशि


अयोध्या। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलतानपुर जनपद के लम्भुआ की निवासी ममता सिंह जो दो नन्हे बच्चों की मां हैं। उनके पति की कारखाने मे हुई दुर्घटना मे युवावस्था मे मौत हो गई थी। आर्थिक तंगी के कारण ममता सिंह के सामने अपने बच्चों की परवरिश करने की समस्या थी। कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम,1923 के अंतर्गत उन्होंने मुकदमा दायर किया था। जो सामान्यतया वर्षो मे निस्तारित हो पाता है। ऐसे मुकदमें में उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने पहलकर दोनों पक्षो मे समझौता कराने मे सफलता प्राप्त की । ममता सिंह को आठ लाख 37 हजार रूपये की धनराशि दिलायी गई। उपश्रमायुक्त ने बताया कि इसी प्रकार चार अन्य मुकदमों मे पांच श्रमिकों को सात लाख रुपए से अधिक दिलाया गया। कुल 15 लाख रुपए से अधिक का भुगतान सहमति के आधार पर उपश्रमायुक्त न्यायालय मे कराया गया । इस मौके पर दोनो पक्षों के अधिवक्ता देवी पाण्डेय, दीनदयाल व श्रम विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें