Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: शिद्दत से शिरोधार्य हुए महंत रामविलास दास महाराज

बमबम यादव

Sun, Nov 13, 2022

सातवी पुण्यतिथि महंत रामदास व महंत परशुराम दास महाराज के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

महंत रामविलास दास बाबा संतो असहाय व गरीबों की सेवा में तत्पर रहते थे और सेवा को ही धर्म मानते थे: महंत परशुराम दास

अयोध्या। सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के संस्थापक साकेतवासी श्री महंत रामविलास दास जी महाराज की सातवी पुण्यतिथि श्री महंत रामदास व महंत परशुराम दास महाराज के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री महाराज जी के पुण्यतिथि के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। खाक चौक और संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के महंत परशुराम दास जी महाराज ने बताया कि पूज्य महाराज जी बाईपास पर आश्रम बनाकर के संतो असहाय व गरीबों की सेवा में तत्पर रहते थे और सेवा को ही धर्म मानते थे। हमेशा अपने शिष्यों भक्तों को सेवा का ही धर्म मानने का उपदेश दिया करते थे। श्री महाराज जी भजन में तल्लीन रहते थे।

   महंत परशुराम दास ने बताया कि सेवा धर्म मानते थे और हमेशा शिष्यों को बताते रहते थे कि परमात्मा के मिलने का सबसे सरल रास्ता परमार्थ निस्वार्थ भाव से सेवा ही है। श्री महाराज जी बाईपास के किनारे रहते थे जो भी गरीब असहाय भूला भटका आश्रम में पहुंचा था सब की सेवा निस्वार्थ भाव से करते थे। श्री महाराज जी के सातवीं पुण्यतिथि पर अयोध्या के संतो ने भाव रूपी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री महाराज जी को खाकचौक के श्री मंहत बृजमोहन दास , दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत मुरली दास, हनुमान बाग के महंत जगदीश दास, श्रीराम वल्लभ कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, जगतगुरु रामदिनेशाचार्य, महंत गौरी शंकर दास, महंत बलराम दास, महंत राम कुमार दास, राजेश पहलवान,  महंत सनद कुमार दास, हरिद्वार से महंत ईश्वर दास, बाल योगी महंत रामदास, खाकचौक के पुजारी महंत रामचरण दास, श्रीराम कथा के मर्मज्ञ चंद्रांशु महाराज, महंत दामोदर दास, महंत विजय रामदास, समाजसेवी विकास सिंह, अमर सिंह, विनोद सिंह, भाजपा मंत्री विपिन सिंह बब्लू, डॉ एमपी यादव , श्री चंद्र यादव सहित सैकड़ो संतो महंतों श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें