Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: शिद्दत से शिरोधार्य हुए महंत अम्बर दास

बमबम यादव

Thu, Jun 30, 2022

रामकचहरी चाराें धाम मंदिर के संस्थापक महंत स्वामी अम्बर दास की पुण्यतिथि पर संतो ने किया नमन

अयोध्या। रामनगरी के रामकाेट स्थित रामकचहरी चाराें धाम मंदिर के संस्थापक महंत स्वामी अम्बर दास महाराज काे पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। बुधवार को मंदिर परिसर में संताें ने साकेतवासी महंत के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इस माैके पर रामकचहरी के महंत शशिकांत दास व पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास ने कहाकि संस्थापक महंत विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। उन्होंने अयाेध्यानगरी में इस विशाल आश्रम की स्थापना किया। इनके बारे में जितना भी कहा जाए वह कम ही हाेगा। पुण्यतिथि पर भण्डारे का आयाेजन हुआ, जिसमें संताें व भक्ताें ने प्रसाद पाया। आये हुज अतिथियों का स्वागत-सत्कार मंदिर के महंत शशिकांत दास व महंत मनीष दास ने किया। इस अवसर पर मणिरामदास छावनी के महंत कमलनयन दास, रंगमहल महंत रामशरण दास, जगदगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, मंगल भवन सुंदर सदन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास,बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण,महंत राजीव लोचन शरण, जगन्नाथ मंदिर महंत राघव दास, महंत अर्जुन दास, महंत रामकुमार दास, हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,महंत रामकेवल दास, रामायणी राममंगल दास, महंत रामप्रकाश दास, महंत परशुराम दास, स्वामी दिलीप दास, पार्षद रमेश दास, अनुज दास व संजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें