Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विश्व की सबसे बड़ी रामलीला "अयोध्या की रामलीला" तोड़ेगी अपना रिकार्ड

बमबम यादव

Fri, Sep 16, 2022

25 से 5 अक्टूबर तक होगी अयोध्या की रामलीला

रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष ने डीएम-एसएसपी को दिया निमंत्रण

अयोध्या। गुरूवार को अयोध्या की रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने ज़िला अधिकारी नीतीश कुमार व अयोध्या के एसएसपी प्रशांत वर्मा जी को रामलीला का निमंत्रण दिया वि उन्हें अयोध्या की रामलीला के बारे में जानकारी दी । इसी के साथ उन्होंने बताया की यह रामलीला का तीसरा संस्करण है जो की अयोध्या में लक्ष्मण किला सरयू नदी के किनारे किया जाता हैं। अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के  मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक प्रवेश साहिब वर्मा (भाजपा सांसद) के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन होता है। हमारी कमेटी का एक ही उद्देश्य है की भगवान श्रीराम की रामलीला को सभी राम भक्त घर पर बैठकर देख पाएं।। अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है, 2020 में 16 करोड़, और 2021 में बाईस करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और कई सेटेलाइट चैनल और सोशल मीडिया यूट्यूब पर होता है।इसका आयोजन भगवान श्री राम के आशिर्वाद से होता है। इसमें गुफ़ी पेंटल नारद मुनि की भूमिका निभा रहे है, गिरजा शंकर राजा दशरथ श्रीराम के पिताश्री की भूमिका निभा रहे है, भाग्यश्री,राकेश बेदी, रजा मुराद, और कई बॉलीवुड की महान हस्तियां अयोध्या की रामलीला में काम कर रही हैं।  अयोध्या कि रामलीला कमेटी के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक(बॉबी) ने बताया अयोध्या कि रामलीला का अयोजन  25 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष कि तरह लाइव देख पाएंगे। इस वर्ष  अयोध्या कि रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा।  शाम 7 से रात 10  बजे तक  दूरदर्शन पर देख पाएंगे। , रवि किशन केवट, विंदू दारा सिंह जी हनुमान, गजेंद्र चौहान राजा जनक, शाहबाज खान रावण, गुफ़ी पेंटल नारद मुनि, गिरजा शंकर  दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ  उपासना सिंह कैकेई,  दीक्षा रैना सीता, राहुल बुचर राम , रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर अयोध्या कि रामलीला कमेटी के चेयरमैन राकेश बिंदल,वॉइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, वॉइस चेयरमैन कैप्टन राज माथुर, वॉइस चेयरमैन अनुज अग्रवाल, संरक्षक सत प्रकाश राणा ,सरंक्षक पवन वत्स ,उपाध्यक्ष दीपक भगचंदनी आदि मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें