Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विवाह की रस्म हुई पूरी तो यहां रामजी बन गए घर जमाई, लगा छप्पन भोग

बमबम यादव

Tue, Dec 10, 2024
विवाह की रस्म हुई पूरी तो यहां रामजी बन गए घर जमाई, लगा छप्पन भोग
जानकी महल ट्रस्ट में रात्रि भर बिखरा रहा विवाह का उल्लास, भोर में पूर्ण हुई सात फेरे की रस्म
हमारे यहां रामजी सरकार, दूल्हा सरकार के रूप में पूजित हैं इसीलिए विवाह के बाद मां सीता की विदाई नहीं की जाती है: आदित्य
रामविवाह का उल्लास यूं तो जनकपुरी से लेकर अयोध्या के मंदिर-मंदिर बिखरा रहा। कई मंदिरों में भक्त अपने आराध्य के विवाहोत्सव में शामिल हुए। भक्तिभाव में निशा भी थिरकती रही। सीताराम की अगुवाई में निमग्न रही। सबसे अलहदा जानकी महल का विवाहोत्सव रहा, जो भक्तों को चरम सुख दे गया। सीताराम का विवाह संपन्न हुआ, लेकिन मां सीता विदा नहीं हुई बल्कि रामजी के विग्रह को यहीं पर विराजित कर उनकी पूजा, आरती प्रारंभ कर दी गई। जानकी महल ट्रस्ट से जुड़े समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया कहते हैं कि हमारे यहां रामजी सरकार, दूल्हा सरकार के रूप में पूजित हैं इसीलिए विवाह के बाद मां सीता की विदाई नहीं की जाती है।
विवाह गीतों की प्रस्तुतियों, नृत्य व फूलों की बारिश के बीच पहले आधी रात में भगवान राम व मां सीता का जयमाल हुआ। दोनों के स्वरूपों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, तो दृश्य अद्भुत, अलौकिक व रोमांचकारी हो गया। आतिशबाजी होती रही। इस दरम्यान भगवान राम व मां सीता के स्वरूप दो मंजिला भवन के उच्च शिखर पर थे, जहां भक्त व देवता भी थे। वरमाला की रस्म पूरी होते ही दोनों पर पुष्पवर्षा शुरू हुई। जयमाल में मंगल ध्वनि गूंजने लगी। इस दौरान पूरे रीति-रिवाज निभाए गए। विवाह की एक-एक रस्म का अनुकरण हुआ। इसके पहले नगर भ्रमण कर बरात यहां पहुंची तो उसका स्वागत और फिर द्वारचार हुआ। इसके बाद जनक बने भक्त ने माता सीता को और दशरथ बने भक्त ने रामजी सरकार को मंडप पहुंचाया। पांव पूजन का क्रम देर तक चला। भक्त इस बीच उपहार अर्पित करते रहे। बाद में सप्तपदी के पहले लावा डालने की रस्म हुई। एक भक्त मां सीता को और दूसरा राम को गोद में उठा रखा था। बारी-बारी एक-एक फेरे पूरे हुए।इस मौके पर ट्रस्ट से जुड़े दिलीप सुल्तानिया,अजीतसरिया, विष्णु अजीत सरिया, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, बिहारी लाल सर्राफ, मुरारीलाल अग्रवाल, सुनील कुमार, आशीष भिवानीवाला, प्रदीप लोहारीवाला, दिनेश अग्रवाल, नीता सुल्तानिया, अरुण सुल्तानिया,मधुर चिरेनीवाल, नरेश पोद्दार सहित जानकी महल ट्रस्ट परिवार परिवार विवाहोत्सव में आनंदित हो रहा था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें