: विद्वत संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन के साथ हुआ दोदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का समापन
बमबम यादव
Thu, Dec 23, 2021
अयोध्या। रामनगरी के बड़ा भक्त माल आश्रम मंदिर में आयोजित 19 वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का विद्वत संगोष्ठी, बहुभाषी कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।कार्यक्रम में
मिथिलांचल क्षेत्र में हुई सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। मैथिली भाषा, साहित्य एवं मिथिला की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई और उन्हें उत्साहवर्धक बताया गया। साहित्य रचना के क्षेत्र में उभर रही प्रतिभाओं की पहचान पर भी विमर्श हुआ और आगे बढ़ रहे कार्यो पर हर्ष व्यक्त किया गया। इसके उपरांत भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जो रातभर चलता रहा। मिथिला एवं अवधी संस्कृतियों के माधुर्य एवं सौंदर्य से ओतप्रोत इस कार्यक्रम की रसधारा में लोग अहोरात्रि सराबोर होते रहे।
कार्यक्रम के संयोजक बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अयोध्या और मिथिला का बहुत ही गहरा रिश्ता है। कार्यक्रम के व्यवस्थापक नागा रामलखन जी रहे।इस अवसर पर महंत जनमेजय शरण, महंत सुरेश दास,महंत पवन दास शास्त्री, डा सुनीता शास्त्री सहित बड़ी संख्या में मिथिला प्रेमी मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन