: रामोत्सव में नेताजी डेथ मिस्ट्री पर बनी फिल्म सन्यासी देश नायक हुई रिलीज
बमबम यादव
Mon, Nov 7, 2022
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांप्रदायिक नहीं कट्टर हिंदू थे:अमलान कुसुम घोष

अयोध्या। अयोध्या सुरसर मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय श्री रामोत्सव और अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान गुमनामी बाबा भगवान जी नेता सुभाष चंद्र बोस के डेथ मिस्ट्री पर आधारित फिल्म सन्यासी देशनायक को रिलीज किया गया इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर अमलान कुसुम घोष पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया की यह फिल्म 77 वर्षों से प्रतीक्षारत नेताजी सुभाष चंद्र के मृत्यु की मिस्त्री पर बनी है उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा की आखिर कौन सी मजबूरी है की सरकार उनके सभी फाइलों को ओपन नहीं कर रही है। उन्होंने बताया की गुमनामी बाबा भगवान जी अयोध्या नैमिषरण् और बस्ती में भगवान रूप में रहे और तीन आयोग बनाए गए लेकिन उनकी मिस्त्री सुलझी नहीं 4 नवंबर को बांग्ला भाषा में बनी यह फिल्म पश्चिम बंगाल में रिलीज हुई और 11 नवंबर को पूरे देश में रिलीज होगी इस फिल्म में 40 प्रतिशत डायलॉग अवधि में हैं क्योंकि गुमनामी बाबा का जीवन यही व्यतीत हुआ।
उन्होंने बताया की नेताजी कट्टर हिंदू थे सांप्रदायिक नहीं थे वह देश की नेशनलिटी हिंदू के रूप में चाहते थे लेकिन देश संविधान और नियम कानून से चले। इस अवसर पर गायिका साधना सरगम, प्रिया नाथ चट्टोपाध्याय एवं इंद्राणी चट्टोपाध्याय भी मौजूद रही। इसके बाद तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी का हृदय में राम पर व्याख्यान हुआ।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के बौद्धिक व्याख्यान को सुनकर सभी के अंदर सनातन धर्म के लिए नई ऊर्जा जागृत हुई।आईएएस वी ललित लक्ष्मी ने अपने व्याख्यान में बताया की सारी प्रशासनिक क्षमता रामायण में बताई गई हैं इसीलिए हर व्यक्ति राम राज्य की कल्पना करता है। अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल में बैंकॉक से वर्चुअल जुड़ी अनीता उसने साउथ वेस्ट एशिया में रामायण पर अपना व्याख्यान दिया वही स्वामी विवेकानंद मां काली पर आधारित ईश्वर नारी और भारतीय साहित्य पर फिल्म मेकर अर्जुन चक्रवर्ती ने अपने व्याख्यान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रिया नाथ चट्टोपाध्याय ने बताया की समापन सत्र में अभिनेत्री और गायिका साधना सरगम जी का भजन होगा साथ ही साथ भारतीय रेलवे मल गोदाम श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण पासवान अभिषेक वर्मा अडिग्म तालुकदार अपने हजारों श्रमिक भाइयों के साथ एक लाख दीप प्रज्वलित करेंगे। रामोत्सव में लेजर शो और बैण्ड की मधुर धुन सन झूम उठे लोग।


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन