: रामोत्सव के जरिए पूरे विश्व में फहरेगी सनातन धर्म की ध्वज पताका: शशिकांत
बमबम यादव
Wed, Jan 8, 2025
रामोत्सव के जरिए पूरे विश्व में फहरेगी सनातन धर्म की ध्वज पताका: शशिकांत
27 व 28 फरवरी में मनेगा रामोत्सव,रामलला पुरस्कार से पुरस्कृत होगे मेधावी
20 प्रतिभाशालियों को मिलेगा रामलला सम्मान,13 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे कर सकेंगे प्रतिभाग
अयोध्या। 500 वर्ष के संघर्षों के बाद भगवान रामलला अपने निज भवन में विराजमान हो गए है उसी के साथ पूरे भारत में उत्सव व उमंग की लहर दौड़ पड़ी। पूरी अयोध्या उसी दिन से जागृत हो उठी। उसी के एक वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर श्री राम सेवा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में भव्य रामोत्सव कार्यक्रम 27 व 28 फरवरी को मनाया जाएगा। इस रामोत्सव के जरिए पूरे विश्व में सनातन धर्म की ध्वज पताका फहरेगी उक्त बातें श्री राम सेवा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए शशिकांत शर्मा ने कहा 13 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। 20 मेधावी बच्चों को रामलला पुरस्कार से पुरस्कृत होगें। श्री शर्मा जी ने कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा और पूजनीय साधु-संतों के मार्गदर्शन के अनुसार बहुप्रतीक्षित रामोत्सव 2025 और रामलला पुरस्कार को पुनर्निर्धारित किया गया है। यह निर्णय कुंभ मेले की पवित्रता और उसकी आध्यात्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सभी भक्तों और संतों को इन दोनों आयोजनों में पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लेने का अवसर प्रदान करने हेतु, रामोत्सव और रामलला पुरस्कार अब 28 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत श्री संजय दास जी महाराज के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि रामोत्सव कार्यक्रम बहुत ही दिव्य भव्य रुप से मनाया जाएगा, जिसमें संतों का सम्मान भी किया जायेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन