Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामरास कुंज के महंत बने अरूण कुमार दास

बमबम यादव

Mon, Jan 17, 2022

संत-महंत व धर्माचार्याें ने साधुशाही परंपरानुसार कंठी, चद्दर और तिलक देकर महंती दी

अयाेध्या। अयाेध्याधाम के विभीषणकुंड माेहल्ले में स्थित मंदिर रामरास कुंज उर्फ रामायण शरण कुंज का नया महंत अरूण कुमार दास काे बनाया गया। रविवार काे रामनगरी के संत-महंत व धर्माचार्याें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर और तिलक देकर महंती की मान्यता प्रदान किया। आश्रम के महंत रहे डा. मदनकुमार दास शास्त्री उर्फ मथुरा दास का विगत 3 जनवरी काे साकेतवास हाे गया था। रविवार काे उनका तेरहवीं भंडारा रहा। अरूण कुमार दास साकेतवासी महंत के साधक शिष्य और चेला हैं, जिनकाे मंदिर का नया महंत नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त महंत अरूण कुमार दास ने कहा कि वह पूर्वाचार्यों की परंपरा का सदैव पालन करेंगे। मंदिर के उत्तराेत्तर विकास में निरंतर संकल्पित रहेंगे। साथ ही मठ एवं महंत पद की गरिमा हमेशा बनाकर रखेंगे। इस पर कभी आंच नही आने देंगे। अंत में नवनियुक्त महंत ने आए हुए संत-महंत और धर्माचार्याें काे अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सत्कार किया। महंताई समारोह में मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, विद्याकुंड महंत उमेश दास, मानस भवन महंत अर्जुन दास, वेदमंदिर महंत रामनरेश दास, महंत रामकुमार दास, साकेत राजमहल महंत चंद्रभानमणि त्रिपाठी, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत जनार्दन दास, महंत गिरीश दास, महंत हरिभजन दास, महंत राजीवलाेचन शरण, महंत राजबहादुर शरण, महंत उद्धव शरण, महंत रामनरेश शरण,  महंत माधवदास, महंत बलराम शरण, महंत तुलसीदास, महंत प्रेमनारायण दास, महंत छाेटू शरण, महंत रामभद्र शरण, महंत अंजनी शरण, महंत ध्रुवनारायण दास, महंत गाेविंद दास, रिंकू दास, समाजसेवी संत राघवदास, पार्षद पुजारी रमेश दास, पार्षद अनुज दास, पार्षद संजय पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश दास, पं. श्रीश पांडेय, अखिलेश्वर दास, संतदास आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें