Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनवमी के दिन से अयोध्या में बहेगी राम नाम की रसधार

बमबम यादव

Tue, Apr 5, 2022

समाजसेवी हरिओम तिवारी राम कथा के साथ करेंगे युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

सोहावल अयोध्या। समाजसेवा व उद्योग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके तथा अध्यात्म में विशेष रुचि रखने वाले जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा उद्दोगपति हरिओम तिवारी द्वारा आगामी राम नवमी के दिन से अयोध्या के सुप्रसिद्ध किशोरी जी का मायका जहां भगवान राम आज भी दुल्हा सरकार के रुप में पूजें जाते है श्री जानकी महल ट्रस्ट में शाम चार बजे से सात बजे तक राम कथा सुनाई जायेगी , तथा युवा संवाद कार्यक्रम का भी किया आयोजन जायेगा।
ज्ञात हो हरिओम पिछले कईं वर्षों से सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। हरिओम ने बताया कि धर्म शास्त्रों से ही मुझे समाजसेवा की प्रेरणा मिली है। जिसे मैं ईश्वर का आदेश मानकर निरंतर निभाता आ रहा हूं। उनके अनुसार वे समाजसेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य मानते है तथा इस पुनीत कार्यों से उन्हें आत्मिक सुख की प्राप्त होती है। समाजसेवी के अनुसार इस युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के युवा वर्ग को अपने सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। हरिओम के सहायक अवधेश मालवीय ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं के लिये है। जिसका विशेष प्रसारण आगामी 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से संस्कार टीवी चैनल पर किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें