Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राज ठाकरे को अयोध्या घुसने नही दूंगा : बृज भूषण शरण

बमबम यादव

Sun, May 15, 2022

कहा-कई प्रांतों से लोग विरोध के लिए पहुंच रहे अयोध्या


अयोध्या। राज ठाकरे से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नही है। मैने समाचार पत्र में पढ़ा कि वे अयोध्या आना चाहते हैं। मैने काफी विचार के बाद यह तय कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से उनके कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए दुर्व्यवहार के लिए माफी नहीं मागते हैं तब तक हम उन्हें अयोध्या तो दूर उत्तर प्रदेश की सीमा में भी नही घुसने देंगे। उक्त विचार सिविल लाइन्स स्थित मातृ छाया निवास में मीडिया से बातचीत करते हुए कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे अयोध्या को तो भूल जाएं कि बिना माफी वे अयोध्या आ पाएंगे।  देश में धारा 370 जम्मू कश्मीर में लागू थी। अन्य किसी भी प्रांत में धारा 370 लागू नही थी। किन्तु महाराष्ट्र में अघोषित रूप से आज भी धारा 370 लागू है। देश के किसी भी कोने का रहना वाला आदमी वहां नम्बर दो का नागरिक है। उसे दब कर रहना पड़ता है। उसे भैया जी कह कर पुकारा जाता है। उसे अपमानित किया जाता है। 2008 मे जब से राज ठाकरे यह काम कर रहा था तब से मै सोच रहा था कि वह कही मिल जाए। यदि मुलाकात हो गयी होती तो दो दो हाथ जरूर होता। वैसे मेरी समझ से बाबा साहब को तो शायद यह बात पता भी नही रही होगी। ये मुबई से बाहर नही निकलते। पहली बार ये बाहर आ रहे हैं। पहला आन्दोलन है । यह न तो सत्ता पाने के लिए हैं और न ही सत्ता उखाडने के लिए लिए है। उन्होंने कहा कि मायावती के शासन में गोण्डा का नाम बदला जा रहा था। मैं अकेला मायावती के पास पहुंचा और कहा कि तब तक मेरे शरीर में खून का एक भी कतरा है तो मैं गोण्डा का नाम नही बदलने दूंगा। उस समय मैं अपना अनुरोध लेकर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पास पहुंचा तो प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने दो मिनट में मायावती को गोण्डा का नाम बदलने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी प्रकार का जुर्म बरदास्त नही कर सकता। तो उत्तर भारतीयों के साथ जुर्म क्यों होने दूं।किसी को यह गलत फहमी नही होनी चाहिए कि मैं पाच लाख लोगों को एकत्र नही कर सकता हूं। मैने कहा मोदी से माफी मांग लो। फिर आया कि योगी जी से माफी मांग लो। नहीं तो साधु संतों व उलेमाओं से माफी मांग लो । किन्तु राज ठाकरे किसी से भी माफी नही मांगना चाहते। हमने भी ठान लिया है कि उनको अयोध्या तक नही आने देंगे। मैं अलग-अलग प्रांतों का दौरा कर लोगों से समर्थन जुटा रहा हॅूं। इस दौरान संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास, कककू पाण्डेय, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें