Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजे गये पांच शिक्षक

बमबम यादव

Sun, Sep 4, 2022

डॉ. करुणेश तिवारी, डॉ. त्रिलोकी यादव, रामनिहोर, अख्तर बानो व प्रीति सिंह को किया गया सम्मानित


अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाबाड़ी पर शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा जिले के पांच शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।  सम्मानित होने वालों में झुनझुनवाला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. करुणेश तिवारी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. त्रिलोकी यादव, राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य रामनिहोर, मुमताज नगर कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अख्तर बानो, प्राथमिक विद्यालय बाहरपुर तारुन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति सिंह को माला, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर भेंट  किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 5 शिक्षकों को सम्मानित करने का काम विगत कई वर्षों से चला रहे। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन व शिक्षक सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान देकर पूरे प्रदेश में शिक्षकों का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। कई ऐसे शिक्षक को सम्मान मिला है जोकि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हो चुके। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ऐसे नेता हैं जिन्होंने रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा पर सबसे ज्यादा काम किया है। सम्मान संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में शिक्षक, शिक्षा, बेरोजगारी, नौजवान, दलित, मजदूर, किसान, अगड़ा- पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी के लिए जो कल्याणकारी काम किया है प्रदेश की जनता आज भी याद कर रही हैं। नेताजी ने शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों का सबसे ज्यादा सम्मान किया है उसको शिक्षक आज भी याद करते हैं। ऐसे नेता के नाम से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 5 शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान देकर मुझे और समाजवादी परिवार को गौरवान्वित महसूस होता है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आयोजक समाजवादी शिक्षक सभा निवर्तमान जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों के साथ आए हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से शिक्षकों में भी उत्साह का माहौल रहता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सभा के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ. घनश्याम यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, नि. जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, नि. महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता छेदी सिंह, नि. महासचिव बख्तियार खान, नि. महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम,, राम अचल यादव, छोटेलाल यादव, अमृत राजपाल, रामलखन यादव, ओपी पासवान, सरोज यादव, अर्पणा जायसवाल, अवधेश यादव, संजीत सिंह, गौरव पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, शहबाज लकी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें