Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: गगन

बमबम यादव

Sat, Jan 11, 2025
मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: गगन
इंडियन रीफॉर्मर्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव का करतलिया बाबा आश्रम में महंत बालयोगी रामदास के नेतृत्व में हुआ स्वागत
85 प्रतिशत को हक दिलाने के लिए हम अपना संगठन बनाए हैं। संगठन के माध्यम से हम अहीर रेजीमेंट बनाने की बात कर रहे हैं और अहीर रेजिमेंट बनवाकर ही रहेंगे
अयोध्या। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल कर अपने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार भर दिया है। अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह का संचार हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अभी से ही अपने कील काटें दुरुस्त करने में लग गई है। पीडीए की राजनीति को धार देने के लिए अखिलेश यादव ने अपने नेताओं की टीम तैयार करके फरवरी माह से साइकिल यात्राओं का जिलेवार दौर शुरु करने जा रहें है। मिल्कीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे इंडियन रीफॉर्मर्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक गगन यादव। इसके बाद गगन यादव रामनगरी अयोध्या के करतलिया बाबा आश्रम पहुंच महंत बालयोगी रामदास महाराज का आशीर्वाद लिये,जहां पर उनका स्वागत सपा नेताओं ने जोरदार तरीकें से किया।स्वागत से अभिभूत हो कर गगन यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी के ऐतिहासिक वापसी होगी। जनता आशा भरी निगाह से अखिलेश यादव की ओर देख रही है।योगी सरकार पर निशाना साधते हुए नेता युवा नेता गगन ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही व्यवस्था की तरफ आगे बढ़ रही है। इसलिए इससे संघर्ष करके लोकतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि सरकार में जिस तरह से 15 प्रतिशत लोगों की हिस्सेदारी हर क्षेत्र में ज्यादा होती है। जबकि हम लोगो 85 प्रतिशत होते हुए भी हम लोगों की हिस्सेदारी क्यों नहीं होती है। इसका मूल कारण हमारे जो समाज के लोग सरकार में बैठे हैं, वह अपनी जेब भरने के चक्कर में हैं। सरकार की तमाम एजेंसियां से डरते हैं कि हमारे ऊपर सीबीआई, ईडी का डंडा ना पड़े। इसीलिए वह अपने हक अधिकार की बात नहीं कर पाते हैं।यही कारण है कि 85 प्रतिशत को हक दिलाने के लिए हम अपना संगठन बनाए हैं। संगठन के माध्यम से हम अहीर रेजीमेंट बनाने की बात कर रहे हैं और अहीर रेजिमेंट बनवाकर ही रहेंगे। लोगों के हक अधिकार के लिए लड़ेते रहेंगे। करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास जी महाराज ने कहा कि अखिलेश जी के हर फैसले के साथ पूरी पार्टी खड़ी है,पूरा देश प्रदेश अखिलेश जी की तरह आशा भरी निगाह से देख रहें है। सभी कार्यकर्ताओं में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है।उत्तर प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान अखिलेश जी के तरफ देख रहा है। पीडीए के सर्वमान्य नेता है अखिलेश यादव जी। इस अवसर पर प्रदीप यादव, राम सजीवन यादव, हरीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।इस अवसर पर प्रदीप यादव जिला पंचयात सदस्य उम्मीदवार , संजीत यादव , शिशिर यादव,रमेश यादव,आदित्य यादव,लवकुश यादव ,शिवम् यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें