Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महंत कौशलकिशोर दास ने लगाई जानमाल के रक्षा की गुहार

बमबम यादव

Thu, Mar 31, 2022

अयोध्या। रामनगरी के नरहन मंदिर के महंत कौशलकिशोर दास चेला बजरंग दास ने जिला प्रशासन से अपने जानमाल के रक्षा की गुहार लगाई है। महंत कौशलकिशोर दास ने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन से मिलकर प्रार्थना पत्र दे चुके है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि नरहन मंदिर बहुत ही जर्जर हालत में है जिसका जीर्णोद्धार कराना बहुत ही आवश्यक है। नगर निगम लगातार जर्जर मंदिरों के मरम्मत को लेकर महंतों को चेतावनी भी दे रहा है।महंत कौशलकिशोर दास ने कहा कि हम अपना मंदिर जीर्णोद्धार कराना चाहते हैं परंतु वहां कुछ अवैध किराएदार कब्जा कर रखे हैं जिससे मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है। अवैध किराएदार लगातार धमकी दे रहे हैं वा मंदिर की गरिमा के साथ खिलवाड़ भी कर रहे हैं।महंत कौशलकिशोर दास ने कहा कि नरहन मंदिर पर कुछ भू माफियाओं की नजर पड़ गई है जिससे वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि हमारे जान माल की सुरक्षा की जाए।  हमारे मंदिर को भू माफियाओं से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि कि मैं मंदिर का वर्तमान सरवराहकार महंत हूं। यह लोग मेरे साथ कुछ अप्रिय घटना कर सकते हैं। इसलिए जिला प्रशासन मेरी जान माल की रक्षा करें। महंत कौशलकिशोर दास ने कहा कि उच्च न्यायालय द्धारा मंदिर के पक्ष में निर्णय आ चुका है जिसकी पुष्टि रेजीडेंट मजिस्ट्रेट व सीओ अयोध्या कर चुकें है। जहां सूबे की योगी सरकार हर वर्ग को शांति ढंग से जीवन जीने के लिए मददगार साबित हो रही है। तो वही रामनगरी अयोध्या के साधु संत मंदिर सुरक्षित नही है। इस मामले में सरकार को गम्भीर कदम उठाना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें