Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मथुरा एवं काशी के विवाद की सुनवाई फास्ट ट्रैक काेर्ट में हो: परमहंस आचार्य

बमबम यादव

Sat, Aug 20, 2022

जन्माष्टमी पर मथुरा में कारसेवा करने जा रहे जगद्गुरू परमहंस आचार्य को रोका अयोध्या पुलिस ने,किया हाउस अरेस्ट 

अयोध्या। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य गुरूवार को मथुरा कूच करने से राेके गए। अपनी घाेषणानुसार परमहंस आचार्य श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी पर कारसेवा करने के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें उनके आश्रम पर ही राेक लिया। इस दाैरान पूरा तपस्वी छावनी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा और परमहंस हाउस अरेस्ट रहे।

जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने लिए हमने घाेषणा किया था। शुक्रवार काे भगवान श्रीकृष्ण का जन्माेत्सव है। इस दिन हमने कारसेवा करने का ऐलान किया था। जब मैं मथुरा के लिए कूच करने लगा। ताे पुलिस प्रशासन ने मुझे मेरे आश्रम पर राेक लिया। कारसेवा के लिए मथुरा नही जाने दिया गया। भाजपा ने कहा था कि अयाेध्या, मथुरा, विश्वनाथ हम तीनों लेंगे एक साथ। मैं उन्हीं के वचन काे पूरा करने के लिए मथुरा का विवाद निपटाने जा रहा था। लेकिन राेक लिया गया व नजरबंद रहा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का विश्वास पूरी तरह न्यायपालिका, केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद ने भी माना था कि देर से मिला हुआ न्याय अन्याय जैसा हाेता है। मथुरा एवं काशी के विवाद सुनवाई फास्ट ट्रैक काेर्ट में हाेनी चाहिए। इसकी मैं मांग करता हूँ। जब आतंकवादियाें काे छाेड़ने के लिए काेर्ट के दरवाजे रात में 12 बजे खुल सकते हैं। ताे साै कराेड़ हिंदुओं की आस्था मथुरा और काशी की सुनवाई फास्ट ट्रैक काेर्ट में नही हाे सकती है? हिंदुओं का इतना भी आस्तिक नही रह गया है। परमहंसाचार्य ने कहा कि आज देश में इस्लामीकरण, लव जेहाद घटनाएं हाेती हुई चली आ रही है। विदेशी मुगल आक्रांताओं द्वारा हिंदुओं के ऐतिहासिक स्थल क्षतिग्रस्त किए गए हैं। उन स्थलाें काे पुनर्प्रतिष्ठित कर हिंदुओं को वापस दिया जाए। इसकाे लेकर मैंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे एक पत्र भेजा है। मुझे आशा और विश्वास है कि अगले बार की जन्माष्टमी हम सब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में मनायेंगे। वहां से शाही ईदगाह मस्जिद हट चुका हाेगा।

सीओ अयोध्या डा. राजेश तिवारी ने कहा कि जगद्गुरू परमहंसाचार्य मथुरा जा रहे थे। हम लाेगाें के निवेदन पर वह मान गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र साैंपा है। जिसे पीएमओ ऑफिस भेजा जायेगा। इस दाैरान तपस्वी छावनी मंदिर कई थानाें की पुलिस तैनात रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें