Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भाषण प्रतियोगिता में आदित्य व अभिषेक रहें प्रथम 

बमबम यादव

Thu, Sep 15, 2022

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की अयोध्या शाखा द्वारा आयोजित थी प्रतियोगिता

अयोध्या। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की अयोध्या शाखा द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण 11 सितंबर के उपलक्ष में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के बाल वर्ग में आदित्य ब्रह्मचारी प्रथम, रोशन ब्रह्मचारी द्वितीय एवं आरुष ब्रह्मचारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार शिशु वर्ग में अभिषेक ब्रह्मचारी ने प्रथम अनुराग ब्रह्मचारी ने द्वितीय एवं राजन ब्रह्मचारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गुरुकुल के प्रधानाचार्य दुखहरण नाथ मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 75 छात्रों ने सहभाग किया जिसमें विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में 11 सितंबर को दिए गए भाषण की प्रतियोगिता 30 अंकों में आंग्ल भाषा एवं हिंदी भाषा में कराई गई जिसमें निर्णायक मंडल ने आदित्य ब्रह्मचारी को सर्वाधिक 27 अंक प्राप्त हुए। चयनित छात्रों को 20 सितंबर को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की अयोध्या शाखा द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अयोध्या नगर के गणमान्य नागरिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारी गुरुकुल प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं विवेकानंद केंद्र के समन्वयक उपस्थित थे चयनित छात्रों की सफलता पर गुरुकुल के संस्थापक संरक्षक श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, अध्यक्ष पूर्व कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, कोषाध्यक्ष प्रोफेसर आरके सिंह, निदेशक डॉ दिलीप सिंह, गुरुकुल के सह प्रबंधक आदर्श सिंह ऋषभ ने बधाई दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें