Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भाजपा के नेता रामनगरी को कर रहे बदनाम : पवन पाण्डेय

बमबम यादव

Sun, Aug 7, 2022

नजूल विभाग के रिकॉर्ड रूम को तत्काल सील करने की किया मांग


अयोध्या। राम नगरी  में अवैध प्लाटिंग को लेकर भाजपा के नेताओं ने विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा की भाजपा के नेता राम नगरी को बदनाम कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को पवन पांडे ने नकली राम भक्त बताया है। अवैध प्लाटिंग के खुलासे के बाद पवन पांडे ने अयोध्या मंडल के कमिश्नर को एक पत्र लिखा है जिसमें आरोप लगाया है कि जमीन के इस गोरखधंधे में विकास प्राधिकरण नजूल विभाग व राजस्व विभाग के कई भ्रष्ट अफसर शामिल है। इनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।यही नहीं विकास प्राधिकरण के कुछ पटल व नजूल विभाग के रिकॉर्ड रूम को तत्काल सील कर देना चाहिए नहीं तो ये अफसर नजूल के रिकॉर्ड को भी जला सकते हैं। दरअसल अयोध्या विकास प्राधिकरण ने 40 अवैध प्लाटिंग  करने वालों की एक सूची जारी की है जिसमें अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का नाम शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें