Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भगवान का भजन ही एक माध्यम है जीव के कल्याण का: महंत गणेश दास

बमबम यादव

Thu, Aug 18, 2022

काठिया मंदिर के ठाकुर जी के पाटोत्सव पर सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

अयोध्या। भव्य और दिव्य कलश यात्रा के साथ काठिया मंदिर के ठाकुर जी के पाटोत्सव के अवसर पर सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का हुआ शुभारंभ। 17 अगस्त से महंत गणेश दास जी महाराज द्वारा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम सत्र की कथा प्रारंभ हुई और द्वितीय सत्र की कथा सायं 4 बजे से 7 बजे तक 24 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी।

 प्रथम दिन के प्रथम सत्र की कथा में व्यासपीठ से महंत गणेश दास महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा महात्मा की कथा को विस्तार से सुनाया। उन्होंने गोकर्ण उपाख्यान के माध्यम से जिओ के वास्तविक स्वरूप का बोध कराया। संसार के प्रपंच में ना पढ़कर नित्य निरंतर भगवान का भजन करते रहना चाहिए जिससे लोगो का कल्याण होता है और भगवान का भजन ही एक माध्यम है जिससे जीव का कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम संकीर्तन ही कलिकाल में जीव को सद् गति प्रदान करने वाला है। इस अवसर पर ब्रह्म पीठाधीश्वर राम रतन देवाचार्य महाराज, सीताराम दास सूरदास सहित अन्यान संत महंत एवं भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा श्रवण के लिए पधारे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें