: बिना माफी अयोध्या छोड़ो यूपी में नही घुसने दूंगा
बमबम यादव
Thu, May 12, 2022
राष्ट्र रक्षा के लिए संतों का साथ जरूरी : बृजभूषण शरण सिंह


5 लाख लोग रोकेंगे राज ठाकरे को, संतो व आम जनों का मिल रहा अभूतपूर्व जन समर्थन
संतों ने विजय तिलक लगाकर दिया जीत का आशीर्वाद, कहा ये आवाज हर उत्तर भारतीय की
अयोध्या। यूपी में भाजपा के सासंद बृजभूषण शरण सिंह मनसे के प्रमुख राज ठाकरे को बिना माफी अयोध्या ही नही यूपी में ना धुसने का ऐलान किया हैं। साथ ही उन्होंने राज को कहा कि अयोध्या आने से पहले उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगे। इसी के साथ बृजभूषण शरण सिंह ने ये भी कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को भी सलाह दी है कि वह राज ठाकरे से तब तक मुलाकात न करें जब तक वह माफी नहीं मांग लेते। इसको लेकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार लोगों से जन सम्पर्क कर रहे है। वे रामनगरी आकर संतो से मिल आशीर्वाद ले रहें है।
जैसे जैसे मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या यात्रा पर जाने के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे इसे लेकर राजनीति भी गरमाती जा रही है। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर कहा कि राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने भी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर राज ठाकरे से माफी की मांग को दोहराया है। उन्होंने कहा कि 5 लाख लोग राज ठाकरे को रोकेंगे और अयोध्या में घुसने नहीं देंगे।
दरअसल राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इससे पहले बीजेपी सांसद कैसरगंज से भााजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को एक के बाद एक ट्वीट से राज ठाकरे पर हमला किया और उत्तर भारतीयों को अपमानित करने का अरोप लगाते हुए माफी की मांग की। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस देश पर जब जब संकट आया है तब संतों ने ही देश की रक्षा की है लेकिन दुर्भाग्य की लोग यह मानकर चलते हैं कि अब सब कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के हाथ में है उन्हीं को ताकतवर मान लिए हैं। वही कहा कि जब मुसलमानों का इस देश पर क्रूर आक्रमण हुआ था। जब तक यह लोग किसी को तंग नहीं किए तब तक इस देश को किसी से दिक्कत नहीं हुई, मुगल शासक आये, मंगोल व अन्य लोग आए। लेकिन दिक्कत उस समय हुई जब जोर जबरदस्ती किया। वहीँ कहा कि हनुमान जी के मंदिर सबसे ज्यादा गांव गांव उस समय बने जब मुगलों का अत्याचार चरम पर था। अपने हिंदू धर्म को बचाने के लिए इस मंदिर को बनाया गया। और बताया कि यह अखाड़े भी देश की रक्षा करने के लिए बनाए गए थे। तो वही कहा कि हम अयोध्या के उत्तर दिशा के रक्षक हैं। अयोध्या हम लोगों की है। हम वहां के पहरेदार हैं और आज हम निकले हैं संत महात्माओं से मिल रहे है।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह रामनगरी अयोध्या के हनुमान बाग में महंत जगदीश दास, हिंदू धाम में डा राम विलास वेदांती, दिगम्बर अखाड़ा में महंत सुरेश दास, मणिराम दास छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व महंत कमलनयन दास से मिले। इसके बाद हरिधाम गोपाल पीठ पहुंचे जहां पर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य सुंदर सदन मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास से मिल आशीर्वाद लिया। जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य सुंदर सदन मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास ने कहा ये लड़ाई सांसद बृजभूषण शरण सिंह की नही ये हर उत्तर भारतीय के मान सम्मान की है। उन्होंने कहा संत समाज सहित आमजन सांसद जी के साथ है। इस मौके पर कामधेनु आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आशुतोष दास, गौरव दास, शिवेंद्र दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन