Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अंकुश लगाए केंद्र : संदीप बंसल

बमबम यादव

Thu, Dec 23, 2021

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तम बंसल के नेतृत्व में हुआ व्यापारी पंचायत

- महंगाई से राहत के लिए डीजल व पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करने की मांग

अयोध्या। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि यदि देश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना है तो प्रधानमंत्री को बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नकेल कसनी पड़ेगी। साथ ही डीजल-पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करते हुए जीएसटी की दरों को कम करना होगा। उन्होंने साल में एक दिन व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग की। वह गुरुवार को शहर के शाने अवध होटल में व्यापारी पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंजीकृत व्यापारियों द्वारा विधान परिषद सदस्य चुने जाने का संवैधानिक अधिकार दिए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि आज की पंचायत में हर विधानसभा से एक व्यापारी प्रतिनिधि को चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत में अप्रैल 2022 से ईंट-भट्टे जूते और कपड़े पर बढ़ने वाले जीएसटी को भी किसी कीमत पर स्वीकार न किए जाने का निर्णय लिया गया। इस पंचायत के संयोजक अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तम बंसल रहें। इस मौके पर संगठन के प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी, दीपक अग्रवाल, आलोक कुमार अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, सौरभ कपूर, बालकृष्ण अग्रवाल, विभूति मोहन सिंघल,अनिल मौर्या, आशीष अग्रवाल, अकुर अरोरा, राम कुमार सोनी, हनुमान सोनी,हेमंत गुप्ता,शिवकुमार गुप्ता,केके सोनी,गोविंद कौशल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें