: पूर्व मंत्री पवन ने बजट पर दी तीखी प्रतिक्रिया
बमबम यादव
Thu, May 26, 2022
कहा,यह बजट किसान मजदूर गरीब छात्र नौजवान युवाओं के लिए निराशाजनक
अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने भाजपा सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया श्री पांडे ने कहा यह बजट किसान मजदूर गरीब छात्र नौजवान युवाओं के लिए निराशाजनक है श्री पांडे ने कहा भाजपा सरकार मैं महंगाई इस कदर बढ़ गई है की गरीबों को दो वक्त का रोटी भी मिलना मुश्किल है नौजवान पढ़ लिख कर नौकरी के लिए आस लगाए बैठे लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही किसान को उनके फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है प्रदेश में व्याप्त महंगाई और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है इस भीषण गर्मी में बिजली की आपूर्ति भी सही ढंग से नहीं हो पा रही है श्री पांडे ने कहा यह बजट देखकर ऐसा लग रहा है इसमें आम जनता खासकर गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है l
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन