Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पीएम ने अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की दिव्य संकल्पना को साकार किया: स्वतंत्र देव सिंह

बमबम यादव

Sat, Sep 17, 2022

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में जल शक्ति मंत्री ने बांटे वस्त्र व मिष्ठान

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को यहां पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नयाघाट स्थित कुष्ठ आश्रम में दिव्यांगजनों को वस्त्र एवं मिष्ठान्न का वितरण किया। इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की दिव्य संकल्पना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि गांव गरीब और हर वर्ग के लिए काम करने वाली केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश से विलुप्त चीतों को भारत लाने का ऐतिहासिक कार्य कर प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प को प्रमाणित कर दिया। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के जरिए हर वर्ग को लाभ पहुंचाया गया है जिससे सबका साथ सबका विकास का नारा चरितार्थ किया है।इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि आज तेजी के साथ अयोध्या का बदलता भव्य स्वरूप प्रधानमंत्री की परिकल्पना की देन है। दिन रात अथक परिश्रम कर प्रधानमंत्री जी देश के प्रति अपनी श्रद्धा का प्रकटीकरण कर रहे हैं। इस मौके पर महापौर मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा,भाजपा महानगर महामंत्री परमानन्द मिश्र महापौर निजी सचिव गोविंदराज सुंदरम समाजसेवी रितेश दास, उमेश द्विवेदी, दीप नारायण  समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें