: परमहंस महाराज के आंदोलन की गति आज हम सबको मंदिर निर्माण का करा रही दर्शन: रसिक पीठाधीश्वर
बमबम यादव
Sat, Jul 30, 2022
समाधि स्थल पर श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा श्री रामचंद्र दास परमहंस महाराज को संतो ने श्रद्धांजलि अर्पित की

अयोध्या। सरयू तट स्थित श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा श्री रामचंद्र दास परमहंस महाराज की समाधि पर अयोध्या के संतो महंतों ने समाधि का जीर्णोद्धार कराने वाले उनके शिष्य आचार्य नारायण मिश्रा के संयोजन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद महंत डॉ रामविलास वेदांती ने कहा कि परमहंस महाराज ने जो सपना देखा था वह 2019 में पूरा हुआ और जनवरी 2024 के बाद कभी भी रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे तो उनकी आत्मा को शांति मिलेगी और इससे बड़ी श्रद्धांजलि और कुछ भी नहीं हो सकती।
बड़ा स्थान जानकी घाट के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण महाराज ने कहा कि 5 सौ से संतों की तपस्या उसमें श्री परमहंस महाराज के आंदोलन की गति ने आज हम सबको मंदिर निर्माण का दर्शन करा रही है। आए हुए संतो महंतों का आभार व्यक्त करते हुए संयोजक नारायण मिश्र ने कहा कि श्री महाराज जी की तपस्या और संघर्ष का ही परिणाम है कि राम मंदिर का फैसला आया और निर्माण हो रहा है इसके साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से काशी विश्वनाथ का विकास हो रहा है और बहुत जल्द मथुरा और काशी का भी समाधान होगा। उन्होंने महाराज जी के पुण्यतिथि पर पधारे सभी संतो महंतों का स्वागत सत्कार किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामायणी रामशरण दास ने किया इस अवसर पर महंत सत्येंद्र दास वेदांती सद्गुरु बधाई भवन के पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन शरण करपात्री जी महाराज राम मंदिर आंदोलन से जुड़े बबलू खान एसएसपी अयोध्या सीओ अयोध्या सहित सैकड़ों संत महंत उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन