Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: देश के 12 मुख्यमंत्री व 3 उपमुख्यमंत्री रामलला के दरबार में लगायें हजारी

बमबम यादव

Wed, Dec 15, 2021


व्यवस्थाओं की समीक्षा करने पहुंचे मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी का हनुमानगढ़ी पर संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास ने किया स्वागत
अयोध्या। देश के 12 मुख्यमंत्री और 3 उपमुख्यमंत्री मंगलवार आज को अयोध्या दौरे पर होंगे। आज देर शाम तक सभी के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। ये सभी अयोध्या में रात्रि प्रवास करेंगे और 15 दिसंबर को अयोध्या में रामलला समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन करेंगे। सभी के ठहरने के लिए जिला प्रशासन हाइवे स्थित होटलों में व्यवस्था कर रहा है।मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने व समीक्षा करने पहुंचे सूबे के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी हनुमानगढ़ी पहुंचे जहां पर उनका स्वागत संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास ने किया।सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक 12 मुख्यमंत्री और 3 उपमुख्यमंत्रियों के आने का प्रोटोकॉल आया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी आने की उम्मीद जताई जा रही है। अयोध्या पहुंचने वालों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इनके अलावा बिहार और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इनके अलावा सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक और पांडिचेरी के भी मुख्यमंत्री कल शाम तक आयोध्या पहुंच सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें