Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

भक्ति की अविरल धारा में बही रामनगरी, कलश यात्रा से श्री सियपिय मिलन महोत्सव का शुभारंभ

वेस्टलैंड बुक्स की ‘सीईंग एक्वली’ में विश्व के 13 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ मिली जगह, समता और मानवता के विचारों को किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान संविधान विरोधी, उन्हें तत्काल मंत्रीमंडल से बाहर किया जाये: नन्हे मिंया

बमबम यादव

Mon, Dec 6, 2021

कुरान खानी करके नमाज अदा की, और शहीदों को श्रद्धांजलि दी

रामनगरी अयोध्या के गंगा जमुनी तहजीब के सबसे बड़े झंडाबरदार समाजसेवी मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया कहते है कि आज के दिन का गम तो है ही आज ही के दिन हमारे भाई जो शहीद हो गए उनकी कमी तो खलती है। इसलिए इस दिन हम सभी कुरान खानी करके नमाज अदा करते है और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। मथुरा के ऊपर डिप्टी सीएम केशव मौर्या द्धारा दिये गए बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए नन्हे मिंया कहते है कि भाजपा वाले हर जगह राजनीति करते है जो बहुत गलत है। आने वाले समय में जनता इनको जवाब देगी।देश हित राष्ट्र हित पहले होना चाहिए राजनीति बाद में। नन्हे मिंया कहते है कि ऐसा कार्य नही करना चाहिए जिससे आपसी भाईचारा सौहार्द खत्म हो इसे बनायें रखने की जिम्मेदारी हम सभी लोगों की है। डिप्टी सीएम केशव जी ने जो बोला है वो संविधान के खिलाफ है। हम मांग करते है अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से कि डिप्टी सीएम केशव मौर्या को तत्काल मंत्रीमंडल से बाहर किया जाये। क्योंकि सरकार के मंत्री ही अगर ऐसा बोलेंगे तो आमजन क्या करेंगे। योगी जी ने मथुरा की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पुलिस बल बहुत लगे है। कोई अप्रिय घटना न होने पाये इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया ने कहा ये उसी तरह है जैसे मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था की थी। जब जबर्दस्ती लोग सुरक्षा व्यवस्था से खेल रहे थे तब उन्हें गोली चलवानी पड़ी थी तो लोग उन्हें मुल्ला मुलायम कहते थे जो पूरी तरह गलत था। मुलायम सिंह यादव ने संविधान की रक्षा के लिए एक अच्छी व ठीक फैसला किया था। उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें