Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जगद्गुरु परमहंस आचार्य बने राष्ट्रीय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बमबम यादव

Sat, Jan 15, 2022

भारत को हिंदू राष्ट्र बनने तक उनकी लड़ाई अनवरत जारी रहेगी: जगद्गुरु

अयाेध्या। आचार्य पीठ तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी परमहंस आचार्य काे राष्ट्रीय शिवसेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। परमहंस के मनाेनयन पर संत-महंत समेत उनके समर्थकाें में खुशी की लहर है जिसका इजहार उन्हाेंने मिठाई बांटकर किया है। शनिवार काे राष्ट्रीय शिवसेना के संस्थापक धर्मेंद्र पांडेय तपस्वी छावनी आश्रम पहुंचे। जहां उन्हाेंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जगद्गुरु स्वामी परमहंस आचार्य काे मनाेनीत किया। इस माैके पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। जगद्गुरु स्वामी परमहंस आचार्य ने कहा कि आज उन्हें बहुत ही अहम जिम्मेदारी मिली है। वह राष्ट्रीय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस नई जिम्मेदारी से वह बहुत ही अविभूत हैं। उनका मकसद भारत काे हिंदू राष्ट्र घाोषित कराना है जिसकी लड़ाई वह कई वर्षाें से लड़ रहे हैं।  देश काे हिंदू राष्ट्र घाोषित कराने में यह नया दायित्व मील का पत्थर साबित हाेगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनने तक उनकी लड़ाई अनवरत जारी रहेगी है। इसके लिए वह देश में अलख जगा रहे हैं। जगद्गुरु ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राष्ट्रीय शिवसेना संगठन की तरफ से खिचड़ी भाेज कार्यक्रम का भी आयाेजन किया गया था। सर्वप्रथम तपस्वी छावनी में विराजमान ठाकुर जी काे खिचड़ी पापड़ दही घी अचार का भाेग लगाया गया। उसके बाद बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालुओं ने बड़े चाव के साथ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें