Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जगतगुरु परमहंस आचार्य राष्ट्र गुरू सम्मान से हुए सम्मानित

बमबम यादव

Thu, Jul 14, 2022

हिंदू राष्ट्र का मेरा अभियान आज एक राष्ट्रव्यापी आंदाेलन बन चुका है:जगतगुरु परमहंस

अयाेध्या। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य काे राष्ट्र गुरू सम्मान से सम्मानित किया गया। बुधवार काे श्रीशंकराचार्य सनातन दशनाम गाेस्वामी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद महाराज दिल्ली, महाराष्ट्र षडदर्शन साधु समाज अध्यक्ष श्रीमहंत मनाेहर पुरी और वृंदावन धाम से आचार्य महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरि आधा दर्शन संताें के साथ अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने तपस्वी जी की छावनी, रामघाट जाकर जगतगुरु परमहंस आचार्य काे तिरंगा ओढ़ाकर राष्ट्र गुरू सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान पाकर परमहंसाचार्य बहुत ही अभिभूत दिखे। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं सभी सनातनियों का आभारी हूं। भारत काे हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए सबसे पहले मेरे द्वारा मुहिम व अभियान की शुरुआत की गई।  जाे आज एक राष्ट्रव्यापी आंदाेलन बन चुका है और राष्ट्र की आवश्यकता भी है। राष्ट्र की एकता, अखंडता, मानवता, संविधान, संस्कृति एवं अदालतों की रक्षा के लिए आवश्यक है कि भारत हिंदू राष्ट्र बने। परमहंस आचार्य ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के मांग की शुरूवात मेरे द्वारा की गई है। इसलिए साधु-संताें ने मुझे तिरंगा झंडा ओढ़ाकर राष्ट्र गुरू सम्मान से सम्मानित किया है। चूंकि आज गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व है। गुरू पूर्णिमा गुरू-शिष्य का एक जाे हमारी अनादिकालीन वैदिक परंपरा है। जिस तरह से माता-पिता का जीवन में स्थान है। उसी तरह गुरू का स्थान सर्वाेपरि बताया गया है। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मुझे राष्ट्र गुरू सम्मान मिला है। भारत काे हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए मैं तन, मन और धन से प्रयास करूंगा। 2024 तक संभावना है भारत हिंदू राष्ट्र बन जायेगा। श्रीशंकराचार्य सनातन दशनाम गाेस्वामी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद महाराज ने कहा कि जगतगुरु परमहंस आचार्य काे हम संताें ने तिरंगा झंडा ओढ़ाकर राष्ट्र गुरू सम्मान से सम्मानित किया है। साथ ही भारत काे हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए हम सभी संत-धर्माचार्य उनके साथ हैं और कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। भारत जरूर हिंदू राष्ट्र बनेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें