Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जगतगुरु परमहंस आचार्य के अगुवाई में निकली तिरंगा निकली यात्रा

बमबम यादव

Sun, Aug 14, 2022

हनुमानगढ़ी के महंत नंदराम दास व गद्दीनशीन के शिष्य मामा दास समेत सौकड़ों नागा साधु हुए शामिल

अयोध्या। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य आश्रम से हनुमानगढ़ी के महंत नंदराम दास गद्दीनशीन के शिष्य मामा दास और श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष देव मुरारी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा तपस्वी छावनी से प्रारंभ होकर के हनुमानगढ़ी होते हुए तपस्वी छावनी पर समाप्त हुई। इस अवसर पर जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि सुबह ही तपस्वी छावनी पर ध्वज फहराया गया और अयोध्या में जागरूकता लाने के लिए संतों का एक दल तिरंगा यात्रा निकाला तिरंगा हमारे देश की शान है।  इसके लिए हमारे पूर्वजों ने खुशी खुशी अपनी जान को निछावर किया था और 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे जिस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें संतों की भी अहम भूमिका है।

हनुमानगढ़ी के महंत नंदराम दास ने कहा कि  1942 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा प्रारंभ अंग्रेजों भारत छोड़ो जन आंदोलन सत्याग्रह की शुरुआत की गई जिसमें हजारों क्रांतिकारियों ने देश की आजादी में अपना बलिदान दिया, देश को आजादी मिली हम सभी शहीदों की याद में देश के 75 वे वर्षगांठ अमृत महोत्सव मना रहें है। गद्दीनशीन के शिष्य मामा दास ने कहा कि देश की आजादी के लिए बहुत बड़ी संख्या में हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है हमें उस बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। हमें अपने देश को आगे बढ़ाना है और देश को मजबूत करना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें