Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गोपूजन कर धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी

बमबम यादव

Tue, Nov 1, 2022

गाय हमारी वैदिक संस्कृति की पोषक हैं: महंत माधव दास

गौ वंश का संरक्षण संवर्धन अति आवश्यक है: महंत जनार्दन दास

अयोध्या।  रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास जी गौ सेवा के लिए जाने पहचाने जाते है। माधव बाबा के आश्रम में आधुनिक गौशाला बना हुआ है जहां पर गायों के लिए एसी हाल तक बनवाया है। आज गोपाष्टमी पर महंत माधव दास ने विधिवत गौ पूजन किया।उन्होंने कहा कि गाय का लुप्त होना वैदिक संस्कृति के लिये अशुभ संकेत हैं। सभी पालतू पशुओ में गौवंश कलयुग में सबसे ज्यादा संकट में हैं। यदि सरकार ने इसके लिये सकारात्मक प्रयास न किए तो गाय पूरी तरह विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये गए। लेकिन सुधार के नाम पर देशी की जगह विदेशी नस्ल हावी हो गई हैं। महंत माधव बाबा ने कहा कि गाय हमारी वैदिक संस्कृति की पोषक हैं। भगवान कृष्ण न ही असीम सेवा करके वैदिक संस्कृति की रक्षा करने का काम किया था इसलिये हम सभी का दायित्व बनता है कि गाय की पूजा-अर्चना के साथ उसको बचाने का भी प्रयास करें।

तो वही तुलसी दास जी की छावनी में समाजसेवी महंत जनार्दन दास मलखान बाबा ने दर्जनों गौवंशो का वैदिक रीति से पूजन कर आरती की। महंत जनार्दन दास महाराज ने कहा गौवंशो को सुरक्षित रखने के लिये सरकारों को दृढइच्छा शक्ति का प्रदर्शन करना होगा।गौ वंश का संरक्षण संवर्धन अति आवश्यक है। समाज को चाहिए कि वह गौ पालन को बल प्रदान करे। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही यह मान्यता चली आर ही है कि गाय ही विश्व की माता है,भारत की तो यह आत्मा ही है। उन्होंने कहा गऊ पालन से परिवारों पर बोझ नही बल्कि परिवार सुखी सम्पन्न होगा।गोसेवा करने वाला मनुष्य हर संकटों से मुक्त रहता है। गौ पूजन कार्यक्रम में महंत रामकरन दास, महंत सत्यदेव दास, प्रधान श्यामजी दूबे आदि लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें