Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कुछ ही महीनों में प्रदेश की गद्दी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे सीएम: बालयोगी रामदास

बमबम यादव

Sun, Dec 19, 2021

सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मशहूर डेंटल सर्जन डा अनुराग यादव का करतलिया बाबा आश्रम में हुआ जोरदार स्वागत

डा अनुराग को स्मृति चिन्ह भेंट करते महंत बालयोगी रामदास साथ में चौधरी बलराम यादव, छोटेलाल यादव, बाबूराम गौड़, दुर्गेश व राकेश

अयोध्या। समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मशहूर डेंटल सर्जन डा अनुराग यादव का रामनगरी के सिद्धपीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम में महंत बालयोगी रामदास के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। डा अनुराग ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे बाबा महंत रामदास जी महाराज का आशीर्वाद मिला। मुझे पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसका मै पूरी ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। बालयोगी महंत रामदास महाराज ने कहा कि डा अनुराग यादव को जो भी जिम्मेदारी मिली है वे उसका अच्छे से अनुपालन करेंगे। इनके जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम सब मिलकर 2022 में इतिहास रचेंगे। समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। हमारे नेता अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेगे जिससे प्रदेश एक बार फिर उत्तम प्रदेश बनेगा।
अयोध्या जिले की सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की ही विजय होगी ऐसा स्वागत सम्मान के बाद उपस्थित लोगों के अंदर उर्जा भरते हुए रामदास जी महाराज ने कहा। उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में प्रदेश की गद्दी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे उसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से इस 3 महीने कार्य करना है अयोध्या के साथ साथ हम सभी को आसपास के जिलों के कार्यकर्ताओं कभी मनोबल ऊंचा उठाना होगा क्योंकि यही समय है जब हमें थोड़ा सा और जोर लगा कर के पार्टी को मजबूत करना है। इस अवसर पर छोटे लाल यादव, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, राजकुमार यादव राजू, ननकन यादव, दुर्गेश सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें