Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य 

बमबम यादव

Sat, Sep 3, 2022

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुआ प्रसव

बीकापुर-अयोध्या। बीकापुर में आपात सेवा 108 नंबर एंबुलेंस एक बार फिर वरदान साबित हुई है।  बीकापुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलेथू कनक गांव से सीएचसी ले जाते समय गांव के बाहर ही 108 नंबर एंबुलेंस के कर्मियों ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा जच्चा-बच्चा की जान बचाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली और एम्बुलेंस में मौजूद इएमटी व मेडिकल टैक्नीशियन का आभार व्यक्त किया। बीकापुर थाना क्षेत्र के मलेथू कनक निवासी धर्म प्रताप मौर्या की पत्नी रीता देवी उम्र 35 की बीती रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने फोन से इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस पर दिया। सूचना के कुछ मिनट बाद एंबुलेंस आ गई। उसमें इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) यादव राम और पायलट विनय वर्मा तैनात थे। ईएमटी यादव राम ने बताया कि एंबुलेंस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही मलेथू कनक गांव के पास गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। गर्भवती की स्थिति बिगड़ने लगी तो पायलट ने एंबुलेंस को किनारे रोक दिया। गर्भवती की परिजन और ईएमटी की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। जिसके बाद गर्भवती ने अपने पुत्री को जन्म दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें