Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ऋषिटोला में प्रदूषित पानी की सप्लाई से हुए नाराज: महापौर

बमबम यादव

Thu, May 12, 2022

कसाबबाड़ा व खिड़की अलीबेग में जलभराव की समस्या से निपटने का दिया निर्देश  

अयोध्या। गुरुवार को महापौर रिषीकेश उपाध्याय ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड में जनसुविधाओं को परखा। यहां जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को फटकारा।  नाले की पटिया हटवाकर सफाई के कार्य को देखा। उन्हें सफाई व्यवस्थाओं में कई खामियां मिली। महापौर ने वार्ड की अधिकांश गली में गये। लोगों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर लापरवाह अफसरों पर जिम्मेदारी  तय करने को कहा। बताया कि गलियों में स्वच्छता को लेकर कर्मचारी लापरवाही बरत रहे है। इनकी जिम्मेदारी तय होगी और कार्यवाही से गुरेज नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़े नाले का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के पहले हरहाल में नाले काे साफ सुथरा बना दिया जाय। कहा कि ऐसा करने से जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी। अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रवासियों को शुद्ध व स्वस्थ वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने इसमें जनसहयाेग का आह्वान किया।  वह जीआईसी क्षेत्र  व ऋषि टोला गये। वहां के वाटर सप्लाई का जांचा, जो प्रदूषित मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी। त्वरित समाधान का निर्देश दिया। कसाबबाड़ा व खिड़की अलीबेग में जलभराव की समस्या की शिकायत मिली। महापौर ने हैंडपंप की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। ऋषिटोला में नाली की टूटी पटिया मिली, जिसे बदलने का निर्देश दिया। यहां नाले के अतिक्रमण को हटाने तथा इस ऐसा करने वालों को नोटिस देने का निर्देश दिया। फतेहगंज क्षेत्र के नाले की साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। जल्द ही यहां से अतिक्रमण हटाने को कहा। वार्ड का भ्रमण करने वालों में क्षेत्रीय पार्षद  मो. फरीद, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, शशिभूषण राय,  सहायक नगर आयुक्त हरीशचंद्र सिंह, गिरीश चंद तिवारी, आरके तिवारी व पार्षद अनिल सिंह मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें