Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: ईद-उल-जुहा प्रेम, निस्वार्थता और बलिदान का पर्व है: नन्हे मिंया

बमबम यादव

Tue, May 3, 2022

जितना हो सकता है लोगों की मदद करता हूँ यही मेरी ईद है: मोहम्मद इमरान अंसारी

ईद हम सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए यही कामना है: सुल्तान

अयोध्या। देशभर में ईद-उल-जुहा मनाई जा रही है। रामनगरी अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब के सबसे बड़े झंडाबरदार मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया ने कहा कि ईद-उल-जुहा प्रेम, निस्वार्थता और बलिदान का भावना के प्रति आभार व्यक्त करने और समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का त्योहार है। बकरीद या फिर कहें ईद उल जुहा का पर्व हमारे मुस्लिम समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। इसका संबंध कुर्बानी से है। कुर्बानी का असल अर्थ बलिदान है, जो दूसरों के लिए दिया गया हो। नन्हे मिंया ने सभी को प्रेम मोहब्बत आपसी भाईचारा बनायें रखने की बात कही। उन्होंने अयोध्या पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि हमारी पुलिस अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रही है हम सब की भी जिम्मेदारी है कि समाज में आपसी भाईचारे को बनाए रखें और एक दूसरे के साथ गले मिलकर खुशियां बांटे।

नन्हे मिंया के पुत्र समाजसेवी मोहम्मद इमरान अंसारी ने भी अयोध्या समेत पूरे देशवासियों को ईद की बधाई दी है। इमरान ने कहा- ईद मुबारक। ईद उल जुहा पर शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं, यह दिन समाज के भले के लिए सामूहिक सद्भाव, लगाव और सबको साथ लेकर चलने की भावना को बढ़ाएगा। मोहम्मद इमरान अंसारी ने ईद पर गरीबों मजलूमों की मदद करते हुए अपनी ईद मनाई उन्होंने कहा कि ये खुशियां सभी के घरों में पहुंचनी चाहिए। इसलिए जितना हो सकता है लोगों की मदद करता हूँ यही मेरी ईद है।

गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के दूसरे पुत्र जिनकी समाज में अपनी एक अलग पहचान है। लोगो की मदद करना जिनका अपना एक काम है ऐसे समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे और त्याग की भावना का प्रतीक है। ईद हम सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए यही कामना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें