Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में श्री रामलला के मंदिर की ख्याति: पुजारी सतेन्द्र दास

बमबम यादव

Mon, May 30, 2022

भगवान रामलला के चरण सेवक रेलवे बोर्ड के सदस्य अनूप चौधरी ने संतो का लिया आशीर्वाद

ट्रस्ट बड़ी ही दिव्यता और भव्यता के साथ बनवा रहा राम मंदिर

श्री राम जन्मभूमि परिसर में चल रहा पंच दिवसीय सर्वदेव अनुष्ठान

सोमवती अमावस्या पर अयोध्या के प्रमुख संत इकट्ठा हुए और मंदिर निर्माण पर व्यक्त किया हर्ष

रामलला के मुख्य अर्चक ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 वर्ष पहले शपथ ग्रहण किया था तब से भारत की सनातन संस्कृति और सभ्यता अपने परचम पर है

अयोध्या। श्री राम लाला के गर्भगृह पर गुलाबी पत्थरों के नक्काशी दार शिला पहली बार शुभ मुहूर्त में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून को रखेंगे। इसके पूर्व 28 जून से श्री राम जन्मभूमि परिसर में पंच दिवसीय सर्वदेव अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में श्री राम लला के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास जी महाराज के यहां सोमवती अमावस्या पर अयोध्या के प्रमुख संत इकट्ठा हुए और मंदिर निर्माण पर हर्ष व्यक्त की। महंत सत्येंद्र दास जी महाराज ने कहा कि आज बहुत ही उत्तम पर्व है ज्येष्ठ मास में अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ी है इसलिए सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त बनता है और आज ही के दिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 वर्ष पहले शपथ ग्रहण किया था और तब से भारत की सनातन संस्कृति और सभ्यता अपने परचम पर है और भगवान श्री राम लला का भव्य मंदिर भी बन रहा है जिसके गर्भगृह का निर्माण एक जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
पुजारी सत्येंद्र दास जी महाराज ने बताया कि अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में श्री रामलला के मंदिर की ख्याति है और ट्रस्ट बड़ी ही दिव्यता और भव्यता के साथ बनवा रहा है यह देश और विदेश के उन मंदिरों में शामिल होगा जहां सूर्य की पहली किरण प्रभु श्री राम लला के विग्रह पर पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर की भव्यता और दिव्यता हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम चक्रवर्ती सम्राट रामलला के जन्म स्थान जैसा ही होगा। आये हुए अतिथियों का स्वागत भगवान रामलला के चरण सेवक रेलवे बोर्ड के सदस्य अनूप चौधरी जी ने किया। इस अवसर पर दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत विंदुग्द्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, महंत धर्मदास, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद महंत डॉ राम विलास वेदांती,श्रीराम वल्लभा कुंज वेदांती मंदिर के अधिकारी राजकुमार दास, महंत डॉ राघुवेश दास वेदांती सहित सैकड़ों संत महंत उपस्थित रहे प्रदीप दास ने सभी संतो महंतों का स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें