: अयोध्या में होगा राज ठाकरे का ऐतिहासिक स्वागत: महंत अवधेश दास
बमबम यादव
Sat, May 14, 2022
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के समर्थन में उतरे बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास
सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध पर जताया एतराज, कहा कोरोना काल में केजरीवाल ने यूपी और बिहार से किया बाहर, फिर अयोध्या में किया दर्शन तो क्यों नहीं हुआ विरोध
अयोध्या में संतों की कई श्रेणी : महंत अवधेश दास
अयोध्या। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के समर्थन में अब संत भी खुलकर आ रहे है। अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ बड़ा भक्त महल मंदिर के महंत अवधेश दास ने बकायदा प्रेस वार्ता कर खुलकर समर्थन करने का ऐलान कर दिया। महंत अवधेश दास ने कहा की जब राम भक्तों पर गोली चलाने वाले और कोरोना काल में यूपी और बिहार के लोगों को दिल्ली से बाहर करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल का स्वागत किया गया तो फिर राज ठाकरे का क्यों विरोध किया जा रहा है।
बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास ने अयोध्या में भगवान श्री रामलला दर्शन करने आने वाले राज ठाकरे को लेकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा किए जा रहे विरोध और संतों के समर्थन को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि भगवान ने कहा है कि मेरे दर्शन का अनंत फल प्राप्त होता है भगवान के दर्शन के लिए बाधा डालना गलत है। अयोध्या आने से किसी को रोकना अयोध्या के गरिमा के अनुरूप नहीं है। इसी अयोध्या के धरती पर सनातन धर्मियों के ऊपर गोली चलवाई गई और जिस व्यक्ति ने गोली चलवाया उसका भी अयोध्या की धरती पर सम्मान किया गया और किसी ने विरोध नहीं किया। तो आज राज ठाकरे का ही विरोध क्यों हो रहा है। मुझे तो ऐसा लगता है दाल में कुछ काला है। अयोध्या में रामलीला हुई इसमें अव्यावहारिक प्रदर्शन हुआ किसी ने भी आवाज नहीं उठाई। अयोध्या में इसी प्रकार के कृत्य हो जाते हैं लेकिन कोई आवाज नहीं उठाता लेकिन राज ठाकरे के लिए अयोध्या के बहुत से लोगों की आवाज मुखर हो रही है। राज ठाकरे अयोध्या आए क्योंकि भगवान राम सबके हैं और अयोध्या आकर भगवान का दर्शन करें सरयू स्नान करें संतों का भी आशीर्वाद प्राप्त करें।
महंत अवधेश दास ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर आरोप लगाए कहा कि पूर्व में कोरोना काल के दौरान दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को बाहर करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल का विरोध डट कर करना चाहिए था लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। महामारी के दौरान दिल्ली से बिहार उत्तर प्रदेश के लोगों को भूखे और पानी के बिना मार डाला इसके बाद अयोध्या में आकर दर्शन पूजन करता है लेकिन कोई भी व्यक्ति विरोध नहीं करता है। तो वही दो टूक में संतो के समर्थन पर भी आरोप लगा दिया कि अयोध्या में संतों की कई श्रेणी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन