Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा, इसकी खुशी भारत ही नहीं पूरे विश्व में: गोविंद सिंह 

बमबम यादव

Sat, Sep 3, 2022

मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत अपने सौकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे रामनगरी, किया दर्शन पूजन

3 किलो 3 सौ 33 ग्राम की तीन चांदी की शिलाओं के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राम भक्तों द्धारा संग्रहित 7 लाख 21 हजार धनराशि भी रामलला को किया समर्पित

अयोध्या। मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत शुक्रवार को 400 राम भक्तों के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के किये दर्शन पूजन।  3 किलो 3 सौ 33 ग्राम की तीन चांदी की शिलाओं के साथ सागर जिला मध्य प्रदेश के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले राम भक्तों से इकट्ठा की हुई 7 लाख 21 हजार धनराशि भी रामलला को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के द्वारा समर्पित किए। अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने नेपाली बाबा से आशीर्वाद लिया। अपने समर्थकों के साथ शिलाओं को लेकर पैदल शोभायात्रा के रुप में गाजेबाजे के साथ राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए, वहां पहुंचकर ट्रस्ट को समर्पित किया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सदियों से राम भक्त इंतजार कर रहे थे अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है इसकी खुशी भारत ही नहीं पूरे विश्व में है। आने वाले समय में विश्व का प्रत्येक नागरिक अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि चांदी की शिलाओं को लेकर मैंने अपनी विधानसभा सुर्खी में प्रत्येक गांव और शहर भ्रमण किया हूं। लोगों के अंदर उत्साह देकर आनंदित हो गया और सबने जो भी धनराशि दी उसको लेकर रामलला के दरबार में उपस्थित हुआ हूं समर्पित करने के लिए।

प्रदेश सागर जिले से यह यात्रा वीरेंद्र पाठक के नेतृत्व में अयोध्या पहुंची। उन्होंने बताया कि सुरखी विधानसभा से जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं आम लोग आए हुए है। इनके साथ सागर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह, मंत्री की पत्नी सविता सिंह राजपूत सुखदेव मिश्र, रामेश्वर नाम देव, ओंकार सिंह और मंत्री के ओएसडी ज्वाला सिंह सहित लगभग 400 लोगों ने दर्शन पूजन की है। अयोध्या में नागा सूरज दास और हंसराज दास उर्फ नागा बाबा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अमित दास बाबा महामंडलेश्वर सुरेंद्र गिरी महाराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें