Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अनमय की मदद को आगे आए रामनगरी के संत

बमबम यादव

Thu, Sep 1, 2022

महंत बृजमोहन दास ने चलाया अभियान बचेगा अनमय, चलेगा अनमय

अयोध्या। सुल्तानपुर का अनमय। जिसकी उम्र करीब 7 माह है। उसके इलाज में करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। घर वालों के पास इतने रुपये नहीं कि उसका इलाज करा पाएं। बच्चे की मां अंकिता की पुकार पर मदद के लिए रामनगरी अयोध्या के संत महंत आगे आए हैं। चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास महाराज ने लोगों से मदद की अपील की। आज अनमय की मां अंकिता सिंह जो सुल्तानपुर निवासी है वो अपने पति के साथ चौबृजी मंदिर पहुंची जहां भगवान का दर्शन पूजन कर महंत बृजमोहन दास महाराज का आशीर्वाद लिया। जब उन्होंने अपने बेटे के बारें में महंत बृजमोहन दास महाराज को बताया तो महंत जी की आंख भर आयी उन्होंने बच्चे के लिए आर्थिक मदद देते सभी अपने सभी शिष्यों से अपील की कि अधिक से अधिक रुपये से अनमय की मदद करे जिससे बच्चा स्वस्थ हो सके। महंत बृजमोहन दास ने अंकिता सिंह को भरोसा दिया कि चौबृजी मंदिर का द्धार उनके लिए हमेशा खुला है। वे आगे भी मदद करेंगे।महंत बृजमोहन दास ने कहा कि अनमय के लिए वो अपने शिष्यों से मिलकर भी कहेंगे और मदद करायेंगे भगवान बहुत जल्द ही बच्चे को स्वस्थ करेंगे।

अंकिता सिंह ने बताया कि अनमय 3 महीने का था। उसकी ग्रोथ नहीं हो रही थी। उसे दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में दिखाया​। पता चला उसे स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी यानी एस एम ए टाइप ओएनई नाम की बीमारी है। जिससे बच्चे की ग्रोथ नहीं होती है। हमारे पति सुमित कुमार यूको बैंक में नौकरी करते हैं। इतने रुपये नहीं हैं कि बेटे का इलाज करा सकें। अंकिता सिंह ने कहा कि डॉक्टारों ने बताया कि एस एम ए बीमारी करोड़ों बच्चों में एकाद को ही होती है। इस बीमारी के लक्षण मात्र 7 महीने में ही आने लगते हैं। 2 साल के भीतर ही बच्चे की मौत हो जाती है। इस बीमारी में जो इंजेक्शन लगता है, उसमें एक इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रुपये है।

सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस बच्चे के लिए मुहिम छेड़ रखें है।सुल्तानपुर के डीएम रवीश गुप्ता भी मुख्यमंत्री विवकाधीन से संदर्भ में मदद के लिए शासन को पत्र लिखा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें